वाराणसी के भदैनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उसकी पत्नी नीतू और तीन बच्चों नमनेंद्र, सुबेंद्र व गौरांगी की हत्या के बाद सरकारी लापरवाही के कारण 46 घंटे में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके बाद शिवपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस से हरिश्चंद्र घाट तक शव पहुंचाने के लिए तीन एंबुलेंस के चालकों ने राजेंद्र के रिश्तेदारों से लंबी किचकिच के बाद 19 हजार रुपये वसूले। बृहस्पतिवार की शाम पांचों सदस्यों को राजेंद्र के छोटे भतीजे प्रशांत उर्फ जुगनू ने पुलिस हिरासत में मुखाग्नि दी।
2 of 12
Varanasi Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
भदैनी स्थित घर में मंगलवार को नीतू, नमनेंद्र, सुबेंद्र और गौरांगी का शव मिला था। मीरापुर रामपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में राजेंद्र का शव मिला था। पांचों के सिर, सीने और कनपटी में 15 गोली मारी गई थी। नीतू और तीनों बच्चों के शव को शाम 4 बजे और राजेंद्र के शव को शाम सात बजे शिवपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस ले जाकर पुलिस ने रखवा दिया था।
3 of 12
varanasi mass murder
- फोटो : अमर उजाला
दोबारा हुआ नीतू और सुबेंद्र का एक्स-रे
बुधवार को मंडलीय अस्पताल में पांचों शव एक्स-रे के लिए भेजे गए। मशीन खराब होने की वजह से एक्स-रे काफी देर से हुआ। इसके बाद रात आठ बजे के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई। नीतू और सुबेंद्र को गोली कहां लगी है, यह स्पष्ट न होने पर दोनों के शव का दोबारा एक्स-रे हुआ। इसके बाद जाकर बृहस्पतिवार की दोपहर 2 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया संपन्न हुई।
4 of 12
varanasi mass murder
- फोटो : अमर उजाला
शव ले जाने के लिए एंबुलेंस चालकों ने मांगे 30 हजार
पोस्टमार्टम के बाद हरिश्चंद्र घाट तक शवों को जाने के लिए तीन एंबुलेंस चालकों ने परिजनों से 30 हजार रुपये मांगे। लंबी किचकिच के बाद 19 हजार रुपये में बात तय हुई। पुलिस की तगड़ी सुरक्षा में मां शारदा देवी और परिजनों की मौजूदगी में पांचों शवों की अंत्येष्टि की गई।
5 of 12
varanasi mass murder
- फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस चालक बोले- सबको पैसे देने पड़ते हैं
तीनों एंबुलेंस चालक शिवपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस से हरिश्चंद्र घाट तक पांचों शव पहुंचाने के लिए राजेंद्र के रिश्तेदारों से 30 हजार रुपये मांग रहे थे। तीनों का कहना था कि सबको पैसा देना पड़ता है। अकेले हम लोग ही पैसा नहीं रखते हैं। पोस्टमार्टम हाउस के लोगों का भी हमें ध्यान रखना पड़ता है। 30 हजार से कम में हमें नुकसान हो जाएगा। हालांकि, किचकिच के बाद चालक 19 हजार रुपये में पांचों शव ले जाने को तैयार हुए।