ठंड ने अब अपना सितम ढहाना शुरू कर दिया है। बर्फीली हवाओं के चलते तापमान न्यूनतम से भी नीचे आ गया है। शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है। जमा देने वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।
बर्फीली हवाओं के कारण तापमान न्यूनतम से भी नीचे, जमा देने वाली ठंड में लोग घरों में दुबके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फीली हवाओं से दिन प्रतिदिन ठंड बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को वाराणसी समेत आसपास के जिलों में अचानक मौसम ने ऐसी करवट ली कि लोग ठिठुर गए। तापमान भी औसत मानक(अधिकतम 25 डिग्री, न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस) से नीचे आ गया। इस वजह से शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।
दिन के साथ ही सुबह और शाम भी गलन अधिक रही, इसमें बहुत से लोग घर से बाहर निकलने से भी बचते रहे। शुक्रवार को दिन में धूप तो खिली लेकिन पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठंड से ठिठुरा दिया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि वाराणसी समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों में करीब बीस किलोमीटर की रफ्तार से नम पछुआ हवा चल रही है।
आने वाले दो दिन तक ऐसे ही मौसम खराब रहने की आशंका है। बताया कि औसतन दिसंबर में अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री तापमान होना चाहिए लेकिन शुक्रवार को पारा गिर गया। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 6 .2 डिग्री दर्ज किया गया। अगर तापमान की बात करें तो दो साल पहले भी दिसंबर में 5 डिग्री तक तापमान रहा है जबकि 2019 में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग का कहना है कि शीतलहर शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। बनारस समेत पूर्वांचल में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा।
एक नजर में तापमान
18 दिसंबर 18 डिग्री सेल्सियस 6.2 डिग्री सेल्सियस
17 दिसंबर 21.4 डिग्री सेल्सियस 10.2 डिग्री सेल्सियस
16 दिसंबर 20.0 डिग्री सेल्सियस 13.2
15 दिसंबर 20.5 14.8
14 दिसंबर 25.5 13.8
13 दिसंबर 26.0 15.8 डिग्री सेल्सियस