फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सरकारी जमीन से हटा बाहुबली विधायक विजय मिश्र का कब्जा, अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर

Sat, 19 Dec 2020 12:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 19 Dec 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Bahubali MLA Vijay Mishra illegal construction removed by bulldozer from government land in bhadohi
अवैध निर्माण ढहाता बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला।

भदोही जिले में जीटी रोड पर नवधन गांव में ग्राम समाज की जमीन पर बनी बाहुबली विधायक विजय मिश्र की चहारदीवारी को शुक्रवार को प्रशासन ने ढहा दिया। तहसीलदार न्यायालय से बेदखली का आदेश जारी होने के बाद डीएम कोर्ट से भी विधायक की अपील खारिज हो गई। इसके बाद शुक्रवार को प्रशासन ने जेसीबी लगा कर अवैध निर्माण गिरा दिया।

Bahubali MLA Vijay Mishra illegal construction removed by bulldozer from government land in bhadohi

रिश्तेदार से संपत्ति विवाद में आगरा जेल में बंद ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। विधायक ने नवधन में लगभग तीन विस्वा जमीन रजिस्ट्री कराई थी। लेकिन, कब्जा ज्यादा रकबे पर किया गया था।

Bahubali MLA Vijay Mishra illegal construction removed by bulldozer from government land in bhadohi

भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी की शिकायत पर राजस्व विभाग ने जांच कराई तो 0.600 हेक्टेयर रकबे पर विधायक का कब्जा पाया गया। गत दिनों ज्ञानपुर तहसीलदार देवेंद्र यादव की कोर्ट ने लेखपाल की रिपोर्ट पर कब्जा पाते हुए बेदखली का आदेश दिया। साथ ही विधायक पर पांच लाख क्षतिपूर्ति भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bahubali MLA Vijay Mishra illegal construction removed by bulldozer from government land in bhadohi
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विधायक के अधिवक्ता ने इस आदेश को चुनौती देते हुए जिलाधिकारी न्यायालय में अपील की थी, जिसे जिलाधिकारी ने भी खारिज कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को दोपहर में भारी पुलिस बल और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर कर ग्राम समाज की जमीन पर बनी चहारदीवारी को तोड़वा दिया गया।

विज्ञापन
Bahubali MLA Vijay Mishra illegal construction removed by bulldozer from government land in bhadohi

डीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विधायक पक्ष की अपील खारिज होने के बाद अतिक्रमण हटवाया गया। लगभग ढाई बीघे अतिरिक्त जमीन पर विधायक की बाउंड्री बनाई गई थी, जिसकी कीमत पांच करोड़ आंकी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed