Varanasi Mass Murder Case: वाराणसी के भदैनी के रहने वाले परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के मामले में पुलिस के द्वारा आरोपी माने जा रहे बड़े भतीजे विशाल गुप्ता उर्फ विक्की का पता पांचवें दिन शनिवार को भी नहीं लगा। इस बीच अहमदाबाद पहुंची पुलिस टीम को पता लगा कि साफ्टवेयर डेवलपर विशाल ने अपने दोस्तों को बताया था कि उसका ट्रांसफर अन्य जगह हो गया है। इसके साथ ही उसने अहमदाबाद का अपना फ्लैट 20 अक्तूबर को खाली कर दिया था।
भदैनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उसकी पत्नी नीतू और तीन बच्चों नमनेंद्र, सुबेंद्र व गौरांगी का शव गत पांच नवंबर को उनके घर में मिला था। पांचों की गोली मार कर हत्या की गई थी।
2 of 10
varanasi mass murder
- फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र करता था विक्की की पिटाई
राजेंद्र पर उसके छोटे भाई व उसकी पत्नी और पिता व चौकीदार की हत्या का आरोप था। राजेंद्र का उसके छोटे भाई कृष्णा के बड़े बेटे विशाल से अकसर विवाद होता था। विशाल की राजेंद्र पिटाई भी करता रहता था।
3 of 10
विशाल उर्फ विक्की का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विशाल वारदात के बाद से ही लापता है। जबकि, गत चार नवंबर तक वह अपने बड़े पापा के घर व उसके आसपास ही देखा गया था। तफ्तीश के क्रम में पुलिस को पता लगा कि विशाल अहमदाबाद में साफ्टवेयर डेवलपर का काम करता था। पुलिस अहमदाबाद गई तो पता लगा कि वह अक्तूबर में ही फ्लैट और कंपनी छोड़ दिया था।
4 of 10
Varanasi Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की बड़ी नाकामी, लेकिन कार्रवाई एक पर नहीं
एक परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या की गई। वारदात के पांचवें दिन शनिवार को भी पुलिस अंधेरे में ही तीर चलाती दिखी और कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बावजूद कमिश्नरेट के अफसरों के स्तर से भेलूपुर थानाध्यक्ष, अस्सी चौकी प्रभारी, रात्रि अधिकारी के पद पर तैनात दरोगा और संबंधित क्षेत्र के फैंटम दस्ते के सिपाहियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह बात पुलिस महकमे में ही चर्चा का विषय बनी हुई है।
5 of 10
वाराणसी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या
वाराणसी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। भदैनी इलाके में एक बहुमंजिला मकान के अलग-अलग तल से मंगलवार को एक महिला, उसके दो बेटों और एक बेटी का शव मिला था। जबकि घटनास्थल से लगभग 14 किलोमीटर दूर मीरापुर रामपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में महिला के पति का अर्धनग्न शव बेड पर मिला। उसे भी गोली मारी गई थी। पांचों की कनपटी और सीने में गोली मारी गई थी।