फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी सामूहिक हत्याकांड: दो बड़े खुलासे... घर आने से पहले यहां गया था विक्की; दादी ने खोला एक और बड़ा राज

Tue, 12 Nov 2024 01:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Nov 2024 01:45 PM IST
सार

वाराणसी सामूहिक हत्याकांड में दो बड़े खुलासे हुए हैं। विक्की अहमदाबाद से कई जगह रुकने के बाद घर आया था। पुलिस को अहम सबूत भी मिले हैं।

विज्ञापन
Varanasi Mass Murder Case Vicky came home from Ahmedabad after doing darshan and puja
मृत राजेंद्र, पत्नी नीतू की फाइल फोटो व घटना की जानकारी देती बुजुर्ग शारदा देवी और आरोपी विक्की। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के भदैनी के रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस द्वारा आरोपी माना जा रहा बड़ा भतीजा विशाल गुप्ता उर्फ विक्की तीर्थस्थलों में पूजा-पाठ करते हुए घर आया था। पुलिस को विशाल के केदारनाथ, बद्रीनाथ और जम्मू जाने से संबंधित सबूत मिले हैं।


दर्शन-पूजन के बाद विशाल दीपावली से पहले घर आया था। हालांकि वारदात के सातवें दिन सोमवार को भी पुलिस यह पता नहीं लगा सकी कि विशाल आखिरकार छिपा कहां है।
 
Varanasi Mass Murder Case Vicky came home from Ahmedabad after doing darshan and puja
विशाल उर्फ विक्की का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र के छोटे भाई कृष्णा का बड़ा बेटा विशाल लापता
भेलूपुर थाना इलाके के भदैनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उसकी पत्नी नीतू और तीन बच्चों नमनेंद्र, सुबेंद्र और गौरांगी का शव गत पांच नवंबर को उनके घर में मिला था। पांचों की गोली मार कर हत्या की गई थी। वारदात के बाद से ही राजेंद्र के छोटे भाई कृष्णा का बड़ा बेटा विशाल लापता है। वहीं, विशाल का छोटा भाई जुगनू पुलिस की निगरानी में है। 

विशाल की तलाश में पुलिस टीमें मुंबई, अहमदाबाद, बंगलूरू, दिल्ली और तमिलनाडु तक गईं, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। इस संबंध में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने कहा कि विशाल की तलाश पुलिस टीमें सरगर्मी से कर रही हैं। पूरी उम्मीद है कि वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।
 
Varanasi Mass Murder Case Vicky came home from Ahmedabad after doing darshan and puja
राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र के साथ उसका बड़ा बेटा भी मारता था विशाल को 
बुजुर्ग शारदा देवी ने सोमवार को बताया कि उनके बड़े बेटे राजेंद्र के साथ उसका बड़ा बेटा नमनेंद्र भी विशाल की अकारण ही पिटाई करता था। छोटे बेटे कृष्णा और छोटी बहू बबिता की हत्या के बाद उनके तीनों बच्चों को पढ़ाई-लिखाई राजेंद्र ने कराई। मगर, तीनों बच्चों के साथ राजेंद्र का बरताव अच्छा नहीं था। राजेंद्र उनके साथ भी मारपीट करता था। इसलिए वह चुप रहती थी। मगर, उन्होंने छोटे बेटे के तीनों बच्चों को अपना बच्चा समझ कर परवरिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Mass Murder Case Vicky came home from Ahmedabad after doing darshan and puja
सामूहिक हत्याकांड को लेकर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दोनों पौत्र होंगे संपत्ति के हिस्सेदार
राजेंद्र करोड़ों की अचल संपत्ति का मालिक था। 10 लाख रुपये से ज्यादा प्रतिमाह उसके पास किराया आता था। शारदा देवी ने कहा कि अब उनके खानदान में उनके दो पौत्र विशाल और जुगनू बचे हैं। उनके दोनों पौत्र ही उनके परिवार की चल-अचल संपत्ति के हिस्सेदार होंगे। दोनों पोते समझदार हैं और वह सब कुछ अच्छे से संभाल लेंगे।
विज्ञापन
Varanasi Mass Murder Case Vicky came home from Ahmedabad after doing darshan and puja
पांच हत्याओं के बाद जलती चिताएं - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या
वाराणसी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। भदैनी इलाके में एक बहुमंजिला मकान के अलग-अलग तल से मंगलवार को एक महिला, उसके दो बेटों और एक बेटी का शव मिला था। जबकि घटनास्थल से लगभग 14 किलोमीटर दूर मीरापुर रामपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में महिला के पति का अर्धनग्न शव बेड पर मिला। उसे भी गोली मारी गई थी। पांचों की कनपटी और सीने में गोली मारी गई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed