फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी सामूहिक हत्याकांड: बहन की शादी में न आया... दिवाली मनाने आ गया; जीजा की ये बातें सुन पुलिस आश्चर्यचकित

Mon, 11 Nov 2024 03:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Nov 2024 03:25 PM IST
सार

वाराणसी में परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के बाद शक के दायरे में आए बड़े भतीजे का छठे दिन भी पता नहीं लगा है। पुलिस ने उसके जीजा से पूछताछ की है। जीजा ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि विक्की बहन की शादी में नहीं आया था, लेकिन परिवार के साथ दीपावली मनाने आ गया था।

विज्ञापन
Varanasi Mass Murder brother in law says Did not attend sister wedding came to celebrate Deepawali with family
वाराणसी सामूहिक हत्याकांड में छानबीन करती पुलिस व मृत दंपती और आरोपी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के भदैनी निवासी परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के मामले में लापता बड़े भतीजे विशाल गुप्ता उर्फ विक्की के दिल्ली में रहने वाले बहनोई से पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने पुलिस को बताया कि जून 2023 में जब उनकी शादी हुई थी तो विशाल नहीं आया था। विक्की से वह कभी मिले नहीं थे, बल्कि एकाध-दो बार ही उनकी बातचीत हुई थी। उन्हें परिवार की आपराधिक घटनाओं की भी जानकारी नहीं दी गई थी।


यह सुनकर पुलिस भी आश्चर्यचकित रह गई कि जो युवक अपनी सगी बहन की शादी में नहीं आया था। वह दो साल बाद बड़े पापा के परिवार और दादी के साथ दीपावली का त्योहार मनाने अचानक ही चला आया। हालांकि अहमदाबाद, मुंबई, बंगलूरू और दिल्ली में कई स्थानों पर दबिश के बावजूद वारदात के छठे दिन रविवार को भी विशाल का पता नहीं लगा। 
Varanasi Mass Murder brother in law says Did not attend sister wedding came to celebrate Deepawali with family
वाराणसी सामूहिक हत्याकांड के बाद मौके पर छानबीन करते सीपी मोहित अग्रवाल समेत अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
परिवार के पांच लोगों की हत्या
भदैनी के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उसकी पत्नी नीतू और तीन बच्चों नमनेंद्र, सुबेंद्र व गौरांगी की गोली मार कर हत्या की गई है। पांचों का शव उनके मकान में गत पांच नवंबर को मिला था। राजेंद्र पर उसके छोटे भाई व उसकी पत्नी, पिता और चौकीदार की हत्या का आरोप था।

राजेंद्र के छोटे भाई कृष्णा का बड़ा बेटा विशाल वारदात के बाद से लापता है। जबकि, वह चार जून को राजेंद्र के घर के आसपास ही देखा गया था। उससे पहले उसने अपनी दादी शारदा देवी को कहा था कि वह बड़े पापा की हत्या दीपावली पर ही करेगा।
Varanasi Mass Murder brother in law says Did not attend sister wedding came to celebrate Deepawali with family
विशाल उर्फ विक्की का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विक्की के जीजा से पुलिस ने की पूछताछ
पुलिस ने दिल्ली में रहने वाली उसकी बहन और बहनोई से संपर्क किया। पुलिस को पता लगा कि बहन गर्भवती है। बहनोई ने बताया कि वह गारमेंट्स का काम करते हैं। विक्की ने आखिरी बार अक्तूबर में अपनी बहन के लिए प्रसाद भिजवाया था। विक्की की बहन से भी उसकी खास बातचीत नहीं होती थी। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि पुलिस की 10 टीमें विक्की की तलाश में लगी हैं। उसके गिरफ्त में आते ही वारदात की गुत्थी सुलझने में देरी नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Mass Murder brother in law says Did not attend sister wedding came to celebrate Deepawali with family
मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों से की पूछताछ - फोटो : अमर उजाला
मुंबई से लाए गए युवकों से हुई पूछताछ
गत चार नवंबर की भोर में राजेंद्र के घर से कुछ दूरी पर चार युवक सामान लेकर जाते हुए सीसी कैमरे में कैद हुए थे। पुलिस उनकी खोजबीन करते हुए उन्हें मुंबई से वापस लाई। पूछताछ में चारों ने बताया कि वह पूजा-पाठ का काम करते हैं। पांच नवंबर की सुबह उन्हें मुगलसराय से मुंबई के लिए ट्रेन में सवार होना था। पुलिस ने चारों की हर तरह से तस्दीक कराई और पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया। उन युवकों में से एक ने पुलिस को बताया कि नीतू आंटी ही रोजाना सुबह पांच बजे अपने घर का पंप वाला मोटर स्टार्ट करती थी।
 
विज्ञापन
Varanasi Mass Murder brother in law says Did not attend sister wedding came to celebrate Deepawali with family
वाराणसी सामूहिक हत्याकांड में जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विक्की अकेले भी वारदात को दे सकता है अंजाम
पुलिस का मानना है कि विक्की वारदात को अकेले भी अंजाम दे सकता है। इसके लिए उसने दो असलहे का इंतजाम किया होगा। कारण कि भदैनी स्थित राजेंद्र के घर पर बाहरी आदमी आते तो इलाके के किसी न किसी व्यक्ति की नजर जरूर पड़ी होती।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed