Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU research reveals that Himalayan populations possess unique genetic ability to digest milk and cheese

शोध में खुलासा: हिमालय के लोगों में मिला दूध-दही पचाने का खास राज, डीएनए में मिले तीन जेनेटिक वेरिएंट्स

Sat, 14 Nov 2026 02:57 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 14 Nov 2026 02:57 PM IST
सार

हिमालयी लोगों के डीएनए में दूध, पनीर पचाने की शक्ति तिब्बतियों जैसी है। इसका खुलासा बीएचयू सहित छह संस्थानों के 13 वैज्ञानिकों ने अध्ययन में हुआ। अब वैज्ञानिक जीनोम सीक्वेंसिंग और क्लीनिकल ट्रायल करने की तैयारी में हैं। 

विज्ञापन
BHU research reveals that Himalayan populations possess unique genetic ability to digest milk and cheese
शोध करने वाली टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, नेपाल, अरुणाचल प्रदेश के लोगों में दूध, दही, पनीर, मक्खन, घी सहित सभी डेयरी खाद्य पदार्थों के पचाने की क्षमता तिब्बती लोगों की तरह ज्यादा पाई गई है। बीएचयू सहित छह संस्थानों के 13 वैज्ञानिकों ने अध्ययन कर बताया है कि हिमालय की ऊंचाई पर बसे लोगों के डीएनए में लैक्टोज टॉलरेंस के लिए जेनेटिक म्यूटेशन देखे गए हैं। इनमें कुल तीन वेरिएंट्स ऐसे हैं जो इन्हें इस क्षमता का बनाता है। अब वैज्ञानिक जीनोम सीक्वेंसिंग और क्लीनिकल ट्रायल करने की तैयारी में हैं। 

विज्ञापन


इस शोध में कलकत्ता विश्वविद्यालय और हैदराबाद के ‘’सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) भी शामिल रहा। कलकत्ता विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान के असोसिएट प्रोफेसर डॉ. राकेश तमांग के अनुसार, हिमालय पर बसे भूटिया, तामांग, शेरपा और तिब्बती मूल के अन्य लोग सदियों से पारंपरिक पशुपालन और डेयरी गतिविधियां कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इन पहाड़ी समुदायों में यूरोप और भारत के मैदानी इलाकों में पाया जाने वाला पारंपरिक वेरिएंट तो सीमित मात्रा में है ही, इसके अलावा तिब्बती पठार पर मिलने वाला प्रमुख वेरिएंट भी अच्छी खासी संख्या में मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शोध की प्रथम लेखिका शप्तपर्णी डे ने कहा कि हिमालय की ऊंचाइयों पर ज्यादा कठिन जलवायु में जीने और शरीर में पोषण बनाए रखने के लिए लोगों ने लंबे समय तक दूध और डेयरी उत्पादों का सेवन किया। कई शताब्दियों की प्रक्रिया के बाद उनके डीएनए में यह जैविक बदलाव आ गया है। इसे विज्ञान की भाषा में ‘कन्वर्जेंट इवॉल्यूशन’ या सांस्कृतिक-आनुवंशिक सह-विकास कहा जाता है। 

रिसर्च के दौरान हिमालयी आबादी के डीएनए सैंपल की तुलना इंडो-यूरोपीय, द्रविड़, आस्ट्रोएशियाटिक और तिब्बती-वर्मी भाषी लोगों के जेनेटिक डेटा के साथ की गई। स्पष्ट है कि हिमालयी आबादी की जेनेटिक प्रोफाइल मैदानी लोगों से बिल्कुल अलग है। 

सेंटर फॉर जेनेटिक डिसआर्डर बीएचयू की वैज्ञानिक डॉ. चंदना बसु ने कहा कि इस शोध से सिर्फ दूध पचाने वाले लोगों के ही बारे में नहीं पता चलेगा बल्कि यह प्राचीन मानव प्रवास, ऐतिहासिक व्यापार मार्गों और उच्च ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में शरीर के जैविक अनुकूलन के कई अनछुए पहलुओं से भी पर्दा उठाएगा। 

जीन विज्ञानी प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने कहा कि भविष्य में इस दिशा में और अधिक व्यापक जीनोम सीक्वेंसिंग और क्लीनिकल अध्ययन किए जाने की योजना है ताकि इन आनुवंशिक बदलावों की कार्यप्रणाली को और अधिक सूक्ष्मता से समझा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed