{"_id":"5afd65274f1c1be8408b5eb8","slug":"varanasi-flyover-collapse-politics-going-fast-congress-protest-for-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी हादसे को लेकर राजनीति तेज, कांग्रेस ने CM योगी और डिप्टी सीएम के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी हादसे को लेकर राजनीति तेज, कांग्रेस ने CM योगी और डिप्टी सीएम के खिलाफ दी तहरीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 18 May 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर की बीम गिरने से 15 लोगों की मौत के बाद प्रमुख विपक्षी दलों ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है। जांच और कार्रवाई के बीच अब राजनीतिक दलों की ओर से आरोप प्रत्यारोप और इस्तीफे सहित सरकार को कठघरे में करने की कोशिशें होने लगी हैं। गुरुवार को कई विपक्षी दलों के नेता वाराणसी पहुंचे। आगे की स्लाइड्स में देखें..
घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी फ्लाईओवर हादसे के बाद शहर में नेताओं का जमावड़ा होने लगा। मंगलवार आधी रात को सीएम योगी और डिप्टी सीएम आए तो बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और भाजपा प्रदेश डॉ महेंद्र नाथ पांडेय सहित कई अन्य नेताओं ने अस्पतालों में घायलों से उनका हाल पूछा। कांग्रेस-सपा और बसपा के स्थानीय नेता भी दिन भर गतिविधियों में जुटे रहे।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इसी क्रम में गुरुवार को चौकाघाट- लहरतारा फ्लाईओवर के कैंट रेलवे स्टेशन के पास हादसे को लेकर सिगरा थाने का घेराव करने कांग्रेसी नेता पहुंचे और सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुए धरना भी दिया। सिगरा थाने में जाकर तहरीर भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सिगरा थाने में धरना देने के पश्चात समस्त काग्रेसी नेता व कार्यकर्ता कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में कर्नाटक मुद्दे को लेकर धरना देने पंहुचे। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह भी घायलों से मिलने और घटनास्थल को देखने सुबह वाराणसी पहुंचे।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया साथ ही प्रकरण में दोषियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की।