फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी फ्लाईओवर हादसाः ढाई महीने बाद सामने आया सच, इन 10 अहम खामियों की भेंट चढ़ीं 15 जिंदगियां

Tue, 31 Jul 2018 01:03 PM IST
पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 31 Jul 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Flyover accident due to Technic failure there are ten reason
collaspe - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में निर्माणाधीन चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर की दो बीम गिरने के कारण 15 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि शनिवार को पुलिस ने इस मामले में ढाई महीने बाद आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। सेतु निगम के बड़े पदों पर आसीन सात अधिकारियों की गिरफ्तारी से पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। खुलासे के मुताबिक,  दस अहम खामियों की वजह से 15 लोगों की मौत हुई थी। आगे की स्लाइड्स में देखें... 

 
Varanasi Flyover accident due to Technic failure there are ten reason
collapse - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर हादसे से पहले पिलर नंबर 79 व 80 के बीच बीम जी 3 की लोअरिंग का काम यानी उन्हें नियत स्थान पर फिक्स करने के दौरान पैदा हुआ कंपन हादसे की अहम वजह बना। इसी दौरान जी 3 और जी 4 के बीच लगी सरिया सपोर्ट दिए बगैर काट दी गई थी। इसके बाद बीम जी 4 और जी 5 को कोई अतिरिक्त सपोर्ट नहीं दिया गया।
 
Varanasi Flyover accident due to Technic failure there are ten reason
collapse - फोटो : अमर उजाला

 साथ ही, पिलर नंबर 79 व 80 के बीच पांच बीम रखने के दौरान तीन तरह की मिश्रित तकनीक का उपयोग किया गया, यह पूरी तरह से गलत था। बीम जीरो डिग्री बैलेंस पर होनी चाहिए थी लेकिन जी 4 और जी 5 के साथ ऐसा नहीं था। ऐसी ही दस अहम खामियों की कीमत 15 लोगों को जान देकर चुकानी पड़ी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Flyover accident due to Technic failure there are ten reason
collapse - फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच के अनुसार चौकाघाट फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की कभी सेफ्टी ऑडिट नहीं कराई गई। इंजीनियरिंग मानकों का कड़ाई से पालन नहीं किया गया। संभावित दुर्घटना का आकलन और उसके अनुसार सुरक्षा का मुकम्मल उपाय ना करने की बजाय सब कुछ भगवान भरोसे चलते रहने देने की सेतु निगम के अधिकारियों की प्रवृत्ति ने हादसे को दावत दी। 

 
विज्ञापन
Varanasi Flyover accident due to Technic failure there are ten reason
collapse - फोटो : अमर उजाला
पिलर पर बीम रखे जाने जैसे 55 टन से ज्यादा के लोड ट्रांसफर संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों के पहले और बाद में सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर से लेकर अवर अभियंता तक निरीक्षण नहीं करते थे। सब कुछ मजदूरों हवाले छोड़ दिया गया था।  कभी इस बिंदु पर विचार नहीं किया कि बीम रखे जाने जैसे जोखिम भरे काम के दौरान क्या सुरक्षा उपाय किया जाए। रुटीन निरीक्षण भी नहीं किया जाता था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed