फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कौन बनेगा करोड़पति' के नाम पर कर रहे ठगी, पढ़ लें खबर, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार

Tue, 31 Jul 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 31 Jul 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
Fraud on the name of Kaun banega crorepati game show
kbc
हम कस्टमर केयर कौन बनेगा करोड़पति से बोल रहे हैं...। आप जो ये व्हाट्स एप नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं, इस पर अमिताभ बच्चन की ओर से 25 लाख रुपए की लाटरी निकाली गई है...। आपके व्हाट्स एप नंबर पर लाटरी का पेपर भेजा गया है...।  आपके मोबाइल पर इस तरह का कॉल आया हो या आए हो तो ध्यान दें। गलती से भी इस तरह के कॉल पर भरोसा नहीं करें। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Fraud on the name of Kaun banega crorepati game show
cyber crime

टीवी सीरियल कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर देश ही नहीं पाकिस्तान के जालसाज भी आम आदमी को झांसा देकर रुपये ऐंठ रहे हैं। पाकिस्तान बैठे यह जालसाज खुद को कौन बनेगा करोड़पति का कस्टमर केयर एक्जक्यूटिव बताकर कॉल करते हैं। इसके बाद +92 या 0092 से शुरू होने वाले नंबर देकर व्हाट्स एप कॉल करने को कहते हैं और झूठे आश्वासन देकर लाखों रुपये का चूना लगाते हैं। 

 
Fraud on the name of Kaun banega crorepati game show
साइबर क्राइम - फोटो : self
चूंकि इन फोन नंबरों को विदेश से ऑपरेट किया जाता है, इस वजह से पुलिस के भी हाथ बंधे होते हैं और जालसाज हत्थे नहीं चढ़ पाते हैं। ऐसी कॉल आने पर उस मोबाइल नंबर की जानकारी तत्काल नजदीकी थाने पर दें। ऑनलाइन ठगी करने वालों से बचाव के लिए सबसे अच्छा उपाय सतर्कता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fraud on the name of Kaun banega crorepati game show
demo pic
हम कस्टमर केयर कौन बनेगा करोड़पति से बोल रहे हैं...। आप जो ये व्हाट्स एप नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं, इस पर अमिताभ बच्चन की ओर से 25 लाख रुपये की लाटरी निकाली गई है...। आपके व्हाट्स एप नंबर पर लाटरी का पेपर भेजा गया है...। इस पर कंपनी के सीनियर ऑफिसर का नंबर है, उसे मोबाइल में सेव कर उन्हें व्हाट्स एप कॉल कर उनसे संपर्क करें...। आपके गांव या बाजार में स्थित बैंक से आपकी लाटरी के पैसे का भुगतान कराया जाएगा...। 

 
विज्ञापन
Fraud on the name of Kaun banega crorepati game show
KBC 9
जालसाज कॉल कर इसी तरह से बातचीत करते हैं। जो शख्स इनके झांसे मेें आ जाता है उससे लगातार बातचीत करते हैं। इसके बाद सर्विस टैक्स आदि के नाम पर लाखों रुपये का चूना लगाते हैं। इस संबंध में एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि लाटरी, इनाम आदि के नाम पर आने वाली कॉल से आमजन सतर्क रहें। ऐसी कॉल आने पर उस मोबाइल नंबर की जानकारी तत्काल नजदीकी थाने पर दें। ऑनलाइन ठगी करने वालों से बचाव के लिए सबसे अच्छा उपाय सतर्कता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed