{"_id":"5b8b898042c79210c55f23aa","slug":"varanasi-first-luxury-cruise-inaugrated-by-cm-yogi-know-about-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी को मिला पहला लग्जरी क्रूज का तोहफा, जानें इसकी खूबियां और खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी को मिला पहला लग्जरी क्रूज का तोहफा, जानें इसकी खूबियां और खर्च
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
cruise
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने दो दिवसीय बनारस दौरे पर शनिवार को पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गंगा की मौजों पर क्रूज संचालन का सपना साकार किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच क्रूज का रिबन काटकर इसका आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया। उन्होंने इस क्रूज में सवार होकर यात्रा भी की। क्रूज ‘अलकनंदा’ सैलानियों को प्रतिदिन काशी के प्राचीन घाटों का दर्शन कराएगा। आगे की स्लाइड्स में जानिए इस लग्जरी क्रूज के बारे में और देखें तस्वीरें...
cruise
- फोटो : अमर उजाला
सुबह-ए-बनारस और शाम को गंगा आरती का शानदार नजारा इस क्रूज से लिया जा सकेगा। पर्यटकों की मांग पर दिन में भी इसको संचालित किया जा सकेगा। आईडब्ल्यूएआई क्रूज संचालन में सहयोग करेगा। वन विभाग से परिचालन की अनुमति मिल गई है। यह पहली क्रूज कंपनी है जिसने उत्तर प्रदेश में क्रूज संचालन के लिए पर्यटन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया है।
cruise
- फोटो : अमर उजाला
क्रूज का संचालन खिड़किया घाट से अस्सी घाट के बीच सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच किया जाएगा। हालांकि इसका नियमित संचालन अस्सी घाट से पंचगंगा घाट के बीच होना है। पर्यटक इससे सुबह-ए-बनारस के साथ-साथ गंगा आरती के दर्शन का भी आनंद ले सकेंगे। फिलहाल, इसमें 60 लोगों के बैठने की सुविधा है। पर्यटकों को इसके जरिए दो घंटे में गंगा दर्शन कराए जाएंगे। क्रूज पांच से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
cruise
- फोटो : अमर उजाला
स्टार्टअप इंडिया के तहत नार्डिक क्रूजलाइन अस्सी घाट से पंचगंगा घाट के बीच डबल डेकर क्रूज का संचालन करेगी। जलस्तर बेहतर होने पर कैथी से चुनार के बीच इसे चलाया जा सकेगा। सबसे खास बात यह है कि पार्टी, बिजनेस मीटिंग, शादी-विवाह यहां तक कि रुद्राभिषेक जैसे आध्यात्मिक आयोजन भी इसमें कराए जाएंगे।
विज्ञापन
cruise
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों की मांग पर दिन में भी इसको संचालित किया जा सकेगा। आईडब्ल्यूएआई क्रूज संचालन में सहयोग करेगा। वन विभाग से परिचालन की अनुमति मिल गई है। यह पहली क्रूज कंपनी है जिसने उत्तर प्रदेश में क्रूज संचालन के लिए पर्यटन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया है।