फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी को मिला पहला लग्जरी क्रूज का तोहफा, जानें इसकी खूबियां और खर्च

Mon, 03 Sep 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 03 Sep 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
varanasi first luxury cruise inaugrated by CM yogi know about it
cruise - फोटो : amar ujala
अपने दो दिवसीय बनारस दौरे पर शनिवार को पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गंगा की मौजों पर क्रूज संचालन का सपना साकार किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच क्रूज का रिबन काटकर इसका आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया। उन्होंने इस क्रूज में सवार होकर यात्रा भी की।  क्रूज ‘अलकनंदा’ सैलानियों को प्रतिदिन काशी के प्राचीन घाटों का दर्शन कराएगा। आगे की स्लाइड्स में जानिए इस लग्जरी क्रूज के बारे में और देखें तस्वीरें...
varanasi first luxury cruise inaugrated by CM yogi know about it
cruise - फोटो : अमर उजाला
सुबह-ए-बनारस और शाम को गंगा आरती का शानदार नजारा इस क्रूज से लिया जा सकेगा। पर्यटकों की मांग पर दिन में भी इसको संचालित किया जा सकेगा। आईडब्ल्यूएआई क्रूज संचालन में सहयोग करेगा। वन विभाग से परिचालन की अनुमति मिल गई है। यह पहली क्रूज कंपनी है जिसने उत्तर प्रदेश में क्रूज संचालन के लिए पर्यटन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया है।
varanasi first luxury cruise inaugrated by CM yogi know about it
cruise - फोटो : अमर उजाला
क्रूज का संचालन खिड़किया घाट से अस्सी घाट के बीच सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच किया जाएगा। हालांकि इसका नियमित संचालन अस्सी घाट से पंचगंगा घाट के बीच होना है। पर्यटक इससे सुबह-ए-बनारस के साथ-साथ गंगा आरती के दर्शन का भी आनंद ले सकेंगे।  फिलहाल, इसमें 60 लोगों के बैठने की सुविधा है। पर्यटकों को इसके जरिए दो घंटे में गंगा दर्शन कराए जाएंगे। क्रूज पांच से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi first luxury cruise inaugrated by CM yogi know about it
cruise - फोटो : अमर उजाला

स्टार्टअप इंडिया के तहत नार्डिक क्रूजलाइन अस्सी घाट से पंचगंगा घाट के बीच डबल डेकर क्रूज का संचालन करेगी। जलस्तर बेहतर होने पर कैथी से चुनार के बीच इसे चलाया जा सकेगा। सबसे खास बात यह है कि पार्टी, बिजनेस मीटिंग, शादी-विवाह यहां तक कि रुद्राभिषेक जैसे आध्यात्मिक आयोजन भी इसमें कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
varanasi first luxury cruise inaugrated by CM yogi know about it
cruise - फोटो : अमर उजाला

 पर्यटकों की मांग पर दिन में भी इसको संचालित किया जा सकेगा। आईडब्ल्यूएआई क्रूज संचालन में सहयोग करेगा। वन विभाग से परिचालन की अनुमति मिल गई है। यह पहली क्रूज कंपनी है जिसने उत्तर प्रदेश में क्रूज संचालन के लिए पर्यटन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed