फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Encounter News: ओमप्रकाश राजभर के तीखे बोल कहा- यूपी सरकार ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए किया फर्जी एनकाउंटर

Fri, 10 Jul 2020 03:20 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 10 Jul 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter Today: UP government fake encounter to hide its failure
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कानपुर में 8 पुलिस वालों के हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के एनकाउंटर पर सवाल खड़ा किया। वाराणसी सर्किट हाउस में ओमप्रकाश राजभर ने पत्रकारों से कहा कि यूपी और एमपी सरकार की सुरक्षा व्यवस्था का राज खुल रहा था। सरकार ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए फर्जी एनकाउंटर किया है।



मामले की जांच हाईकोर्ट के वर्तमान जज से कराई जानी चाहिए।सरकार चाहती तो उसे कोर्ट में पेश कर सकती थी। इसके लिए स्पेशल कोर्ट बनाकर उसे फांसी पर लटका देते। लेकिन जिस तरीके का घटनाक्रम है उससे प्रतीत हो रहा है यह जानबूझकर सरकार ने किया।


Vikas Dubey Encounter Today: UP government fake encounter to hide its failure
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उसके जिंदा रहने से सरकार के कई मंत्री, विधायक, अधिकारी बेनकाब हो सकते थे। सरकार ने इन सबको बचाने के लिए ऐसा किया है। बीजेपी उसे लगातार संरक्षण दे रही थी। उसके पुलिस के अधिकारियों से भी अच्छे ताल्लुकात थे। फरीदाबाद से लेकर उज्जैन तक उसकी मदद करने वालों की कोई कमी नहीं थी। सीबीआई चीफ और ईडी चीफ सब गुजराती है। किससे जांच की उम्मीद की जाए।


 

Vikas Dubey Encounter Today: UP government fake encounter to hide its failure
विकास दुबे मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर से पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर अपराधी विकास दुबे शुक्रवार को कानपुर ले जाते समय वाहन पलटने के बाद भागने लगा। इसी दौरान आत्मसमर्पण करने की चेतावनी के बावजूद नहीं रुकने पर एसटीएफ के हाथों एनकाउंटर में मारा गया।  

एनकाउंटर पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सवाल उठाया।  उन्होंने कहा कि ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने के डर से सरकार पलटने से बचाई गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter Today: UP government fake encounter to hide its failure
विकास दुबे मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश के अलावा बसपा अध्यक्ष मायावती, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह समेत अन्य नेताओं ने भी इस एनकाउंटर को लेकर संदेह जाहिर किया है। मायावती ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter Today: UP government fake encounter to hide its failure
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

मुठभेड़ में विकास दुबे की मौत पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, 'कानपुर पुलिस हत्याकांड के मुख्य आरोपी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को मध्य प्रदेश से कानपुर लाते समय आज पुलिस की गाड़ी के पलटने व उसके भागने पर यूपी पुलिस द्वारा मार गिराए जाने आदि के समस्त मामलों की माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह उच्चस्तरीय जांच इसलिए भी जरूरी है ताकि कानपुर नरसंहार में शहीद हुए 8 पुलिसकर्मियों के परिवार को सही इंसाफ मिल सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed