फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: लगातार नौ दिन बढ़ा पांच मीटर जलस्तर, विश्वनाथ मंदिर द्वार से 12 सीढ़ी नीचे गंगा, नमो घाट तीसरे दिन भी बंद

Thu, 07 Aug 2025 02:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Aug 2025 02:07 PM IST
सार

वाराणसी में नौ दिन तक लगातार पांच मीटर बढ़ने के बाद बुधवार से गंगा का जलस्तर कम होने लगा। अब हर घंटे दो सेंटीमीटर गंगा का पानी नीचे आ रहा है। साथ ही वरुणा और अस्सी के पलट प्रवाह की गति पहले से कम हो गई फिर भी लोगों को अब भी राहत नहीं मिली है।

विज्ञापन
UP Floods Ganga flows 12 steps below Vishwanath temple gate Namo Ghat remained closed for third day as well
Flood in varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में बुधवार को गंगा में उफान कम हुआ तो जलधारा सड़कों और गलियों से वापस घाटों की सीढ़ियों तक लौटने लगी है। गंगा बाबा विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार से 12 सीढ़ी नीचे हैं। वहां ललिता घाट और दीवारें पूरी तरह से पानी में डूबी हैं। 


नमो घाट बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा। किसी भी पर्यटक या श्रद्धालुओं को आने-जाने नहीं दिया गया। राजघाट की सड़क पर लगा पानी पीछे हटकर वापस सीढ़ियों पर चला गया। घाटों पर मंदिरों के शिखर का कुछ हिस्सा दिखने लगा है।
 
UP Floods Ganga flows 12 steps below Vishwanath temple gate Namo Ghat remained closed for third day as well
Flood In Varanasi - फोटो : अमर उजाला
मणिकर्णिका घाट की ओर से आया पानी अब गली में आश्रम के गेट से थोड़ा पीछे हो गया है। शवों को पानी के रास्ते नाव से ले जाकर छत पर अंत्येष्टि कराई जा रही। एक बार में 7-8 शव ही जल पा रहे हैं। 
 
UP Floods Ganga flows 12 steps below Vishwanath temple gate Namo Ghat remained closed for third day as well
Flood In Varanasi - फोटो : अमर उजाला
सामनेघाट की कॉलोनियों से लौट रहा पानी
दशाश्वमेध और शीतला घाट के बाहर सड़क तक पानी लगा हुआ है। लोग वहीं स्नान कर रहे हैं। अस्सी घाट को पार करके बाजार में पहुंची जलधारा अब जगन्नाथ मंदिर के द्वार तक आ गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Floods Ganga flows 12 steps below Vishwanath temple gate Namo Ghat remained closed for third day as well
वाराणसी में सोमवार को गंगा में आई बाढ़ के पानी में पूरा जलमग्न सिंधिया घाट स्थित दत्तात्रेय मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं सामनेघाट पर महेश नगर समेत कई कॉलोनियों से पानी वापस लौटना शुरू हो चुका है, हालांकि सड़क पर करीब 200 मीटर तक गंगा का पानी 3-4 फीट तक लगा रहा। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हुईं।

 
विज्ञापन
UP Floods Ganga flows 12 steps below Vishwanath temple gate Namo Ghat remained closed for third day as well
वाराणसी में सोमवार को गंगा में आए बाढ़ के पानी में पूरा जलमग्न हुआ सिंधिया घाट स्थित दत्तात्रेय मंदि - फोटो : पुलिस
राहत सामग्री न मिलने पर किया हंगामा
नगवा गंगोत्री विहार इलाके में बाढ़ में फंसे आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने बुधवार देर शाम राहत सामग्री न मिलने पर हंगामा कर दिया। नगवा प्राथमिक विद्यालय में बने राहत शिविर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed