{"_id":"589af7014f1c1be717378e4e","slug":"up-election-electoral-slogans-and-posters-boom-on-social-media-view-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुनावी दंगल में सोशल मीडिया बना नेताओं का अखाड़ा, देखें कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी दंगल में सोशल मीडिया बना नेताओं का अखाड़ा, देखें कैसे
Wed, 08 Feb 2017 04:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 08 Feb 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
poster on social media
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब मात्र तीन दिन शेष हैं। 11 फरवरी को 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश के इस महासमर को फतह करने के लिए जमीन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर लड़ाई तेज हो गई है। आगे की स्लाइड में जाने में राजनीतिक दल किस तरह से एक-दूसरे पर कर रहे सियासी हमले...
2 of 9
poster on social media
- फोटो : अमर उजाला
राजनीतिक गलियारे में एक कहावत प्रचलित है। दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश होकर जाता है। दिल्ली की गद्दी के लिए बेहद महत्वपूर्ण इस राज्य में चुनावी जंग का शंखनाद हो चुका है। सभी दलों के सूरमा चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।
3 of 9
poster on social media
- फोटो : अमर उजाला
सेनापतियों और रणनीतिकारों ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। चुनावी समर अब अपने पूरे शबाब पर है। करीब 20 करोड़ की आबादी वाले इस राज्य में जमीन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी जंग तेज हो गई है। यहां हरेक पार्टी ने अपनी अलग-अलग रणनीति अपना रही है। सबसे पहले बात सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
poster on social media
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पदचिन्हों पर चल रही है। सपा अपने पांच साल के विकास कार्य को पोस्टर और वीडियो के जरिये गिना रही है। हैशटैग काम बोलता है... के जरिये समाजवादी पार्टी फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर सरकार की उपलब्धियां गिना रही है।
विज्ञापन
5 of 9
poster on social media
- फोटो : अमर उजाला
इनमें सीएम अखिलेश यादव और राहुल गांधी के वीडियो और फोटो भी दिखाए जा रहे हैं। वहीं सूबे में समाजवादी पार्टी की सहयोगी कांग्रेस भी सोशल मीडिया में धुआंधार प्रचार कर रही है। पार्टी अपने ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज और यूट्यूब अकाउंट पर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखे हमले बोल रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।