फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में हिचकोले खाएगी राहुल और अखिलेश की जोड़ी

Tue, 07 Feb 2017 01:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला वाराणसी Updated Tue, 07 Feb 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Akhilesh Yadav PM Modi's constituency road show
rahul gandhi akhilesh - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के महासमर को जीतने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी 11 फरवरी को वाराणसी में रोड शो करने आ रही है। इसी दिन यूपी में पहले चरण का मतदान होना है। बनारस में रोड शो के दौरान इस युवा जोड़ी को कई कांटों का सामना करना पड़ेगा। आगे की स्लाइड में जानें परेशानियां-

Rahul Gandhi Akhilesh Yadav PM Modi's constituency road show
rahul gandhi akhilesh - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 11 फरवरी को शहर में प्रस्तावित रोड शो का रूट 12 किलोमीटर लंबा होगा। रोड शो की शुरुआत और समापन पुलिस लाइन से होगा।

Rahul Gandhi Akhilesh Yadav PM Modi's constituency road show
rahul akhilesh - फोटो : अमर उजाला

दोनों नेता हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे और वहीं से रोड शो के लिए निकलेंगे। वाराणसी में सातवें और आखिरी चरण में मतदान होना है। रोड शो के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi Akhilesh Yadav PM Modi's constituency road show
rahul gandhi akhilesh varanasi - फोटो : अमर उजाला

चप्पे-चप्पे पर पुख्ता सुरक्षा होगी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। राहुल गांधी और अखिलेश यादव का यह रोड बेहद कठिन होने जा रहा है। कारण रोड शो के लिए जिस रूट का चयन किया गया है, उस पर चौकाघाट-गोलगड्डा मार्ग पर खुदाई चल रही है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Akhilesh Yadav PM Modi's constituency road show
सोनिया गांधी

इसी मार्ग से पिछले साल दो अगस्त को सोनिया गांधी का रोड शो भी हुआ था। सड़क खराब होने की वजह से उनकी गर्दन में तकलीफ हुई थी और उन्हें बीच रास्ते में रोड शो छोड़ना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed