Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali Kashi sky light 2100 indigenous drones display showcase glory Lord Shiva various mythological

देव दीपावली: 2100 स्वदेशी ड्रोन से जगमगाएगा काशी का आसमान, 15 मिनट दिखेगी शिव महिमा; पौराणिक आकृतियां भी

Mon, 16 Nov 2026 07:09 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 16 Nov 2026 07:09 PM IST
सार

काशी की देव दीपावली पर 24 नवंबर को पहली बार 2100 स्वदेशी ड्रोन से भव्य शो होगा। 15 मिनट की प्रस्तुति में शिव तांडव, गंगा अवतरण, काशी विश्वनाथ मंदिर, मां विशालाक्षी और बाबा कालभैरव की आकृतियां आसमान में उकेरी जाएंगी। राजघाट से नमो घाट तक लाखों दीपों के बीच आयोजन होगा।

विज्ञापन
Dev Deepawali Kashi sky light 2100 indigenous drones display showcase glory Lord Shiva various mythological
देव दीपावली की तैयारियां तेज। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी की देव दीपावली इस बार गंगा के घाटों के साथ आसमान में भी आस्था, अध्यात्म और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगी। 24 नवंबर को होने वाले आयोजन में पहली बार 2100 स्वदेशी मेक इन इंडिया ड्रोन से काशी का आसमान जगमगाएगा। करीब 15 मिनट के इस भव्य ड्रोन शो में भगवान शिव, शिव तांडव, गंगा अवतरण और काशी विश्वनाथ की आकृतियां आसमान में उकेरी जाएंगी। संगीत, थ्री-डी एनिमेशन और हिंदी वॉयस ओवर के माध्यम से काशी की पौराणिक और आध्यात्मिक विरासत को जीवंत किया जाएगा। पर्यटन विभाग ने आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप देने की तैयारी की है।

विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में वाराणसी के राजघाट से नमो घाट तक लाखों दीपों की रोशनी के बीच देव दीपावली का भव्य आयोजन होगा। इस बार 2100 स्वदेशी ड्रोन आसमान में पौराणिक प्रसंगों को साकार करेंगे। आध्यात्मिक महत्ता और काशी की विरासत पर आधारित 15 मिनट की प्रस्तुति में 15 विशेष ड्रोन फॉर्मेशन नजर आएंगे। थ्री-डी एनिमेशन से तैयार आकृतियों को थीम आधारित संगीत और हिंदी वॉयस ओवर के साथ संयोजित किया जाएगा। इससे गंगा के आकाश में एक के बाद एक मनमोहक दृश्य उभरेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

शिव तांडव से गंगा अवतरण तक दिखेगी दिव्यता
ड्रोन शो की थीम देव दीपावली पर आधारित होगी। इसमें भगवान शिव, महेश्वर सूत्र, संगीतमय शिव तांडव और मां गंगा के धरती पर अवतरण के दृश्य प्रमुख आकर्षण होंगे। इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर, मां विशालाक्षी और बाबा कालभैरव की दिव्य आकृतियां भी आसमान में दिखाई देंगी। ड्रोन के विशेष संयोजन से इन धार्मिक और पौराणिक प्रसंगों को आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। प्रस्तुति के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग के लोगो को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन

आस्था और आधुनिक तकनीक का संगम बनेगी देव दीपावली
अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि काशी की देव दीपावली आस्था, संस्कृति और आधुनिक तकनीक के संगम का वैश्विक उत्सव बन चुकी है। इस वर्ष 2100 स्वदेशी ड्रोन के माध्यम से भगवान शिव, मां गंगा और काशी की पौराणिक विरासत के दिव्य प्रसंगों को आसमान में जीवंत किया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि इस भव्य प्रस्तुति के जरिये देव दीपावली की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाई मिले। साथ ही काशी आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यादगार अनुभव प्राप्त हो।

विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जाता है पर्व
देव दीपावली को देवताओं की दीपावली के नाम से जाना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर वाराणसी में मनाए जाने वाले इस पर्व का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। दीपावली के 15 दिन बाद होने वाले इस उत्सव में मां गंगा के सम्मान में घाटों पर दीपदान किया जाता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर देवी-देवता स्वर्ग से धरती पर उतरकर मां गंगा में स्नान करते हैं। इसी विश्वास के चलते काशी के घाटों पर लाखों दीप जलाकर देवताओं का स्वागत किया जाता है। इस बार दीपों की जगमगाहट के साथ 2100 ड्रोन का नजारा उत्सव के आकर्षण को और बढ़ाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed