{"_id":"5a68ad644f1c1b8e268b62ed","slug":"up-diwas-celebrate-in-purvanchal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में उत्साह के साथ मनाया गया यूपी दिवस, कई परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में उत्साह के साथ मनाया गया यूपी दिवस, कई परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
यूपी दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में यूपी दिवस को उत्साह के साथ मनाया गया। पहली बार मनाए जा रहे यूपी दिवस के मौके पर बनारस में स्कूली बच्चों की ओर से नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वच्छता से संबंधित नुक्कड़ नाटक, जादूगर शो का आयोजन भी हुआ। स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए निबंध, पेंटिंग और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। इसके अलावा कई जिलों में कई परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें...
यूपी दिवस
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में करोड़ों की योजनाओं की सौगात मिली। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम के दौरान सांसद भरत सिंह, रविंद्र कुशवाहा ने 29 योजनाओं का लोकार्पण और 15 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर जनपद के विकास का खाका भी खींचा।
up diwas
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में सड़क, पुल, आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही अन्य विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। सांसद छोटेलाल खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे और डीएम पीके उपाध्याय ने कई सड़क, पुल, आंगनबाड़ी केंद्र समेत अन्य कार्यों का लोकर्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
up diwas
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में संचार और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने जिले में सात हजार करोड़ की परियोजना का लोकार्पण-शिलान्यास किया। उन्होंने सरकार के कार्यों का बखान किया।
विज्ञापन
up diwas
- फोटो : अमर उजाला
मऊ में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महापुरुषों को याद किया गया।