{"_id":"5a68a0cf4f1c1b92268b637d","slug":"varanasi-dutta-sisters-get-honour-on-up-diwas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी दिवस पर दत्ता सिस्टर्स को काशी गौरव सम्मान, बहादुर बेटियों पर सभी को नाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी दिवस पर दत्ता सिस्टर्स को काशी गौरव सम्मान, बहादुर बेटियों पर सभी को नाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 24 Jan 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
दत्ता सिस्टर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में यूपी दिवस पर बुधवार को दत्ता सिस्टर्स को जनप्रतिनिधियों ने काशी गौरव सम्मान से सम्मानित किया। अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बहादुर बेटियों पर सभी को नाज है। अन्य लोगों को भी इन बहनों से सीख लेनी चाहिए। तीनों बहनें अपनी मां के साथ सांस्कृतिक संकुल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची थीं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
दत्ता सिस्टर्स
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, मेयर मृदुला जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र नारायण सिंह, कैलाश सोनकर और प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। इसके बाद दत्ता सिस्टर्स को मंच पर बुलाया गया।
दत्ता सिस्टर्स
- फोटो : अमर उजाला
तान्या को मेयर मृदूला जायसवाल, मिली को अपराजिता सोनकर और रिया दत्ता को विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। दत्ता सिस्टर्स ने लखनिया दरी में बहादुरी का परिचय देते हुए फ्रांसीसी पर्यटकों को जानलेवा हमले और छेड़खानी से बचाया था। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सरहद की सुरक्षा के दौरान हिमस्खलन में शहीद हुए चोलापुर के मंगल प्रसाद पटेल की पत्नी शीला को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दत्ता सिस्टर्स
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि 24 जनवरी 1950 से पहले उत्तर प्रदेश को यूनाइटेड प्राविंस के नाम से पहचाना जाता था। इसी दिन उत्तर प्रदेश को उसका अपना नाम मिला था। उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में प्रदेश का स्थापना दिवस मनाए जाने का श्रेय राज्यपाल राम नाईक एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को है।
विज्ञापन
यूपी दिवस
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर स्कूली बच्चों की ओर से नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं, राजकीय क्वींस कॉलेज की छात्राओं, निवेदिता शिक्षा सदन की छात्राओं रूपा, प्रियंका, अमरनाथ झा द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वच्छता से संबंधित नुक्कड़ नाटक, जादूगर शो का आयोजन भी हुआ।