यूपी बोर्ड परीक्षा को खत्म हुए एक माह से अधिक हो गए। परीक्षार्थियों के कॉपियों का मूल्यांकन भी मार्च में पूरा कर लिया गया। अब छात्रों को इंतजार है तो बस परिणाम घोषित होने का। तो बहुत जल्द आपका इंतजार खत्म होने वाला है। पढ़े आगे की स्लाइड्स में...
यूपी बोर्ड 2019: जल्द घोषित होंगे परिणाम, आपके बच्चे ने दी है परीक्षा तो पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस वीपी सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम अपलोड किया जा रहा है। अप्रैल के अंत में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 में शामिल सभी परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं, जिसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- upresults.nic.in
- upmsp.edu.in
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी टेंशन हो जाती है। क्योंकि, बोर्ड परीक्षा को परिजन और छात्र अपने भविष्य और आगे के कॅरियर से जोड़कर देखते हैं। ऐसी स्थिति में अभिभावकों की जिम्मेदारी अपने बच्चों के प्रति बढ़ जाती है। अभिभावकों के लिए सबसे जरूरी है कि वे मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग से अपने बच्चे को तनाव में जाने से बचा सकते हैं।
मनोवैज्ञानिक डॉ. अजय तिवारी कहते हैं कि परीक्षा के परिणाम को लेकर जितना परीक्षार्थी परेशान रहते हैं, उससे कहीं ज्यादा अभिभावक चिंतित रहते हैं। यही बच्चों के तनाव की असल वजह भी बनती है। अभिभावकों को समझना चाहिए कि ये बच्चे की परीक्षा का रिजल्ट है, उसके जीवन का नहीं। उन पर रिजल्ट को लेकर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाएं।
डॉ. अजय ने सलाह दी कि अभिभावक बच्चों के रिजल्ट को लेकर उत्साहित हों, उत्तेजना न दिखाएं। अभिभावकों को ये समझना होगा कि वे अपने बच्चे की तुलना किसी दूसरे बच्चे से ना करें। हर बच्चे की अपनी क्षमता होती है और आपको अपने बच्चे पर भरोसा करना होगा कि उसने अपनी क्षमता के अनुसार अंक प्राप्त किए हैं।
UP Board परिणाम जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019