फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019 : सपा में शामिल हुए भाजपा सांसद, पार्टी 'डैमेज कंट्रोल' में जुटी

Sun, 21 Apr 2019 11:43 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 21 Apr 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2019 : BJP MP of machhalishehar join Samajwadi party

उत्तर प्रदेश के मछलीशहर के भाजपा सांसद रामचरित्र निषाद और पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय के सपा में शामिल होने के बाद जिले का राजनैतिक माहौल गरम हो गया है। रामचरित्र निषाद के भाजपा 'डैमेज कंट्रोल' में जुटी है। देखें आगे की स्लाइड्स में...

Loksabha Election 2019 : BJP MP of machhalishehar join Samajwadi party

मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद का लंबा राजनैतिक सफर रहा है। बस्ती के मूल निवासी रामचरित्र निषाद दिल्ली में आवास बनाकर रहते हैं। 2009 में मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से अपना दल से चुनाव लड़े और बाद में भाजपा में शामिल होकर वर्ष 2014 का चुनाव भाजपा से लड़े। 

Loksabha Election 2019 : BJP MP of machhalishehar join Samajwadi party

दिल्ली राज्य से उनके अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र को लेकर काफी मुकदमेबाजी हुई, उन्हें कोर्ट से हाल ही में राहत मिली थी। भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जिसके बाद वह सपा में शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में शामिल हो गए। उनके सपा में शामिल होने से भाजपा को झटका लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Loksabha Election 2019 : BJP MP of machhalishehar join Samajwadi party

उधर, आजमगढ़ नामांकन करने आए सपा मुखिया अखिलेश यादव के समक्ष जफराबाद से विधायक रहे और बसपा कार्यकाल में मंत्री रहे पूर्व मंत्री जगदीश राय जो 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हुए थे। वे भी सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

विज्ञापन
Loksabha Election 2019 : BJP MP of machhalishehar join Samajwadi party
भाजपा और सपा

शाहगंज के विधायक पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई का कहना है कि सपा में तेजी से निषाद नेताओं का रुझान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पिपराइच की पूर्व विधायक राजमति निषाद और उनके पुत्र अमरेंद्र निषाद जो हाल ही में सपा छोड़कर भाजपा में गए थे फिर वापस सपा में लौट आए। भाजपा छोड़कर सांसद रामचरित्र निषाद ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने कहा है कि भाजपा हर मोर्चे पर विफल है। लोकसभा चुनाव में भाजपा अपनी हार देखकर बौखला गई है। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed