आठ मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है, लेकिन महिला दिवस के पहले लोकतंत्र के पर्व में आधी आबादी पूरे दमखम के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। कुछ ऐसा ही नजारा दिखा रविवार को सातवें चरण के लिए मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर। जहां कई अपने मातृत्व की जिम्मेदारी निभाने के साथ ही प्रशासनिक जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती दिखीं।
UP Election 2022 Phase 7 Voting: नकाब और मेहंदी वाले हाथों ने भी संभाली मतदान की जिम्मेदारी, आज वोटरों की बारी, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 07 Mar 2022 07:42 AM IST
सार
एक हाथ में बच्चा और दूसरे में ईवीएम पेटी लेकर कैंट विधानसभा के लल्लापुरा में बने मतदान केंद्र पर तैनात लैब असिस्टेंट शिवा दुबे अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ मतदान ड्यूटी में मुस्तैद हैं। उन्होंने कहा कि जज्बा होना चाहिए, कोई काम कठिन नहीं होता।
विज्ञापन
तीन साल के बच्चे संग पहुंची सुमन
विज्ञापन
विज्ञापन