केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट पेश किया। वाराणसी में आम बजट को लेकर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं अलग अलग रही। किसी ने सराहा तो किसी ने निराशाजनक बताया। भाजपा के पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले ने कहा कि बजट शक्तिशाली, समृद्ध और संपन्न भारत की संकल्पना का रोडमैप है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह ने इस बजट को 2024 का चुनावी ब्लूप्रिंट जलेबी मार्का जुमला बजट बताया। सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा मजदूर, किसान, आम आदमी के लिए निराशाजनक बजट है। राष्ट्रीय समता पार्टी के संयोजक शशि प्रताप सिंह ने अमीरों और चुनावी बजट बताया। कहा कि इससे विकास की रफ्तार कम होगी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने आयकर छूट में बदलाव महंगाई के सापेक्ष ऊंट की मुंह में जीरा समान बताया। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने इस बजट को देश के विकास को गति देने वाला बताया। अपना दल कमेरावादी के राष्ट्रीय सचिव राजेश पटेल ने कहा कि जनहित का नहीं बल्कि चुनावी बजट बताया।
2 of 9
प्रेसवार्ता करते पूर्व विधायक अजय राय।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री व कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह बजट उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाला है। यह बजट झूठा प्रचार और मार्केटिंग का है। न किसान न जवान और न ही नौजवान के लिए सुविधा दी गई है। अमृतकाल में आम आदमी अमृत के लिए तरस रहा है।
3 of 9
प्रेस वार्ता करते राघवेंद्र चौबे
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि यह बजट पुराने वादों और जुमलों पर पर्दा डालने वाला है। ऊंट के मुंह में जीरा के समान टैक्स में दी गई छूट है। सरकार भविष्य के खोखले सपने दिखाकर वर्तमान समस्याओं से ध्यान हटाना चाहती है।
4 of 9
स्टांप एवं निबंधन विभाग के राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री व शहर उत्तरी विधायक रवींद्र जायसवाल ने कहा कि यह बहुत ही शानदार बजट है। आयकर में छूट देकर आम जनता को लाभ दिया है। रोजगार, नौकरी, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव दिखेंगे। कौशल विकास के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। कृषि अनुसंधान से मोटा अनाज और किसानों को बढ़ावा मिलेगा।
5 of 9
प्रेस वार्ता में बोलते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि यह बहुत ही ऐतिहासिक बजट है। आजादी से अब तक का सबसे सुंदर, सबसे सर्वग्राही और सर्वव्यापी बजट है। देश को आगे ले जाने में काफी उपयोगी होगा। इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।