फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: 24 घंटे में दूसरी बार काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे अनंत अंबानी, क्रूज से निहारी घाटों की छटा

Wed, 01 Feb 2023 04:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 01 Feb 2023 04:20 PM IST
विज्ञापन
Reliance Industries anant Ambani offered prayers at Kashi Vishwanath Temple in Varanasi
अनंत अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी आज फिर से काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत षोडशोपचार पूजन किया। इससे पहले मंगलवार शाम भी उन्होंने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई थी। बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर पर मत्था टेकने के बाद अनंत अंबानी ने काशी के अन्य मंदिरों में भी हाजिरी लगाई। क्रूज पर सवार होकर गंगा घाटों की छटा निहारी। इस दौरान वो भाव विभोर नजर आए। बाबा विश्वनाथ धाम परिसर से बाहर निकल कर प्रणाम किया और अपने निजी अंगरक्षकों के साथ अपने गंतव्य को प्रस्थान किया।



काशी विश्वनाथ मंदिर के बाद अनंत अंबानी ने अन्नपूर्णा मंदिर और संकट मोचन मंदिर में हाजिरी लगाई। धाम परिसर में अनंत अंबानी को देखने के लिए लोगों में होड़ मची रही। अन्नपूर्णा मंदिर में मुख्य अर्चक ने अनंत अंबानी को माता का प्रसाद व मोमेंटो भेंट किया। रविदास घाट तक क्रूज से यात्रा की।

Reliance Industries anant Ambani offered prayers at Kashi Vishwanath Temple in Varanasi
काशी विश्वनाथ धाम में अनंत अंबानी - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ धाम में मंदिर के अर्चक नीरज पांडेय, डॉ गणपत झा और अंकित भारती ने अनंत षोडशोपचार पूजन करवाया। बाबा दरबार में अनंत अंबानी बहुत मनोयोग से आस्था में डूबे रहे। इस दौरान कमिश्नर कौशल राज शर्मा और मुख्य कार्यपालक मौजूद रहे।

Reliance Industries anant Ambani offered prayers at Kashi Vishwanath Temple in Varanasi
अनंत अंबानी - फोटो : अमर उजाला

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की हाल में ही राधिका मर्चेंट से सगाई हुई है। राधिका उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की इकलौती बेटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reliance Industries anant Ambani offered prayers at Kashi Vishwanath Temple in Varanasi
काशी विश्वनाथ धाम में अनंत अंबानी - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले अनंत अंबानी मंगलवार शाम बाबा विश्वनाथ दरबार पहुंचे थे। दर्शन पूजन के बाद विश्वनाथ धाम की भव्यता देखकर अनंत बेहद प्रसन्न नजर आए थे। अनंत अंबानी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन करके मैं धन्य हो गया। श्री काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद मेरे पूरे परिवार पर बरसता रहे। 

विज्ञापन
Reliance Industries anant Ambani offered prayers at Kashi Vishwanath Temple in Varanasi
अनंत अंबानी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम अनंत चार्टर्ड प्लेन से बाबतपुर एयरपोर्ट आए, फिर सड़क मार्ग से बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचे। बता दें कि अंबानी परिवार काफी धार्मिक है। आए दिन उनके देश के किसी न किसी बड़े मंदिर में दर्शन-पूजन के फोटो-वीडियो सामने आते रहते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed