{"_id":"5c4ab33bbdec2273724c4105","slug":"train-18-running-in-next-month-form-delhi-to-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगले महीने से दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी बिना इंजन की ट्रेन, इंटीरियर ऐसा कि नहीं हटेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले महीने से दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी बिना इंजन की ट्रेन, इंटीरियर ऐसा कि नहीं हटेगी नजर
Fri, 01 Feb 2019 09:26 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 01 Feb 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन-18
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की पहली इंजन रहित ट्रेन-18 फरवरी से ट्रैक पर दौड़ने लगेगी। इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए रेल मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेज दिया है। ट्रेन-18 देश की पहली लोकोमोटिव रहित ट्रेन है जो करीब 30 वर्ष पुरानी शताब्दी एक्सप्रेस की जगह लेगी। इसमें 16 कोच हैं। करीब 18 महीनों में बनकर तैयार हुई इस ट्रेन पर 97 करोड़ रुपए लागत आई है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
train 18
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन-18 को ट्रैक पर दौड़ाने के लिए इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर ऑफ गवर्नमेंट (ईआईजी) की स्वीकृति मिल गई है। चेन्नई रेल कोच फैक्ट्री में तैयार यह ट्रेन अगले महीने दिल्ली-वाराणसी के बीच 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी और आठ घंटे में यह दूरी तय करेगी।
Train 18
रेलवे सूत्रों के अनुसार फरवरी के पहले सप्ताह में ट्रेन का ट्रायल और 10 से 15 फरवरी के बीच इसका परिचालन शुरू होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से अगले सप्ताह तक स्वीकृति मिल जाएगी और दस दिनों के भीतर इस ट्रेन को ट्रैक पर उतार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Train 18
वाराणसी से इलाहाबाद के बीच रेल रूट भी फाइनल हो गया है। टी-18 वाराणसी-इलाहाबाद वाया जंघई होकर चलेगी। इसके परिचालन की जिम्मेदारी उत्तर रेलवे संभालेगा। अधिकारियों के बीच तैयारियों को लेकर पत्राचार शुरू हो गया है।
विज्ञापन
T 18
- फोटो : twitter
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन का यात्रा किराया तेजस ट्रेन की तर्ज पर ही होगा। अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों से बेस फेयर 1.4 गुणा अधिक रखा जाएगा। ट्रेन में खान-पान का मेन्यू तैयार करने के लिए आईआरसीटीसी को निर्देश दे दिया गया। हालांकि इस ट्रेन में खाना रखने के लिए अलग से जगह नहीं होने के कारण आईआरसीटीसी पहले ही आपत्ति दर्ज करा चुका है।