फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में एक रुपये की साड़ी के लिए जमकर हुई धक्कामुक्की, जानिए क्या है मामला

Wed, 15 Feb 2017 08:20 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Wed, 15 Feb 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
there is a heavy chaos and outrage for rs one ruppes saree in varanasi
साड़ी के एक शोरूम का ऑफर - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में बुधवार को साड़ी के एक शोरूम का ऑफर न केवल वहां के कर्मचारियों के गले की फांस बन गया बल्कि लॉ एंड ऑर्डर के लिए भी संकट साबित हुआ। ‘सिर्फ एक रुपये का नोट लाइए साड़ी फ्री पाइए’ का पोस्टर देख लोगों की भीड़ टूट पड़ी। आगे की स्लाइड्स में जानिए, टर्म एंड कंडीशन..
there is a heavy chaos and outrage for rs one ruppes saree in varanasi
साड़ी के एक शोरूम का ऑफर - फोटो : अमर उजाला
महमूरगंज स्थित श्री गोल्डेन थ्रेड शोरूम की ओर से ‘सिर्फ एक रुपये का नोट लाइए साड़ी फ्री पाइए’ ऑफर दिया गया था। इस अनोखे ऑफर के लिए भीड़ जुटी तो शोरूम कर्मचारी लोगों को टर्म एंड कंडीशन गिनाने लगे। पांच सौ रुपये की खरीद पर ऑफर की बात कहकर लोगों को लौटाने लगे तो मामला बिगड़ गया। धक्कामुक्की और झड़प शुरू हो गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
there is a heavy chaos and outrage for rs one ruppes saree in varanasi
शोरूम का ऑफर - फोटो : अमर उजाला
शोरूम खुलते ही महिलाएं एक रुपये का नोट लेकर शोरूम गईं और साड़ियां चुनने लगीं। बाद में पता चला कि ऑफर कम से कम पांच सौ रुपये की खरीद पर है। इस पर महिलाएं भड़क गईं और कहा, बैनर पोस्टर में केवल एक रुपये के नोट की बात है। मामला बिगड़ते देख कर्मचारी शोरूम बंद कर भाग निकले। उधर फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद शोरूम में प्रवेश के लिए सीढ़ियों से लेकर सड़क तक महिलाओं की लंबी कतार लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
there is a heavy chaos and outrage for rs one ruppes saree in varanasi
साड़ी के एक शोरूम का ऑफर - फोटो : अमर उजाला
एक रुपये की शर्तों के बारे में उन्हें पता चला तो शोरशराबा शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख कर्मचारी शोरूम बंद कर भाग गए। शाम को शोरूम खुला तो महिलाओं को बताया गया कि ऑफर अब खत्म हो गया है। यह एक दिनी ऑफर था।
विज्ञापन
there is a heavy chaos and outrage for rs one ruppes saree in varanasi
साड़ियों की खरीदारी करती महिलाएं।
शोरूम के कर्मचारी विकास जायसवाल ने बताया कि बैनर, पोस्टर में टर्म एंड कंडीशन भी दर्ज था, पर महिलाएं मानने को तैयार नहीं थीं। शोरूम के बाहर भीड़ के चलते रथयात्रा मार्ग और महमूरगंज-सिगरा बाईपास जाम हो गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed