फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए वाराणसी में नामांकन कर चुके कितने नेता हैं करोड़पति

Wed, 15 Feb 2017 05:22 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Wed, 15 Feb 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
know that how many candidate are Billionaire in varanasi
UP Election 2017
विधानसभा के सातवें चरण के चुनाव के लिए वाराणसी में कई दिग्गज नेताओं ने नामांकन दाखिल कर दिया है। चुनाव लड़ने के लिए नेताओं को नामांकन के वक्त संपत्ति का ब्योरा भी चुनाव आयोग को देना होता है। अगले स्लाइड्स में जानिए नेताओं की सं‌पत्ति..

 
know that how many candidate are Billionaire in varanasi
कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव करोड़पति - फोटो : अमर उजाला
कैंट से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव के पास 9183 रुपये और पत्नी के पास 62,918 रुपये कैश हैं। अनिल के पास एक इको स्पोर्ट कार, तीन भर सोना और एक पिस्टल है। पत्नी के पास दस भर सोना और उनका बुटीक का कारोबार है। अनिल के खाते में 33,966 रुपये हैं। कुल मिलाकर अनिल के पास एक करोड़ 21 लाख 14 हजार 993.12 रुपये और पत्नी के पास 15 लाख 20 हजार 495 रुपये की संपत्ति है। इसके अलावा करीब तीन करोड़ 69 लाख रुपये की जमीन और मकान है। उनकी पत्नी के पास 43 लाख आठ हजार रुपये की जमीन है। 
know that how many candidate are Billionaire in varanasi
कृष्णा पटेल के पास 14 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति - फोटो : अमर उजाला
अपना दल की रोहनिया सीट से कृष्णा पटेल  की कुल चल संपत्ति 6 करोड़ 92 लाख 80 हजार 601 रुपये है। इसमें एक मोटरसाइकल समेत बैंक में जमा धनराशि है। इसके अलावा 7 करोड़ 56 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें भूखंड और कानपुर में आवासीय फ्लैट शामिल है। उनके नाम से कोई चार पहिया गाड़ी नहीं है। बनारस में उनका कोई भूखंड नहीं है। स्टेट बैंक कानुपर में 23,252 रुपये जमा हैं। 24,85,000 रुपये का शेयर है। तीन लाख का म्युचल फंड है। 40 हजार रुपये की एनएसई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
know that how many candidate are Billionaire in varanasi
सपा से शिवपुर सीट के प्रत्याशी सुरेंद्र पटेल - फोटो : अमर उजाला
सपा से शिवपुर सीट के प्रत्याशी सुरेंद्र पटेल के पास  42 लाख 28 हजार 203 रुपये की चल संपत्ति है और 50 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। अब पत्नी के पास 18 लाख 80 हजार रुपये की चल संपत्ति और एक करोड़ 52 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। सुरेंद्र पटेल पर दो मुकदमे भी दर्ज हैं। सुरेंद्र पटेल के नाम स्विफ्ट कार, कलाई घड़ी और पत्नी के नाम स्कार्ट ट्रैक्टर और एक लाख, 90 हजार मूल्य के गहने हैं। परिवार के पास 2049765 का लोन है। 
विज्ञापन
know that how many candidate are Billionaire in varanasi
शिवपुर से बसपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री एवं शिवपुर से बसपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह करोड़ों के मालिक हैं। उनके पास 1,75,500 रुपये और पत्नी के पास 1,50,000 रुपये नगद हैं। वीरेंद्र के  पास 86 लाख पांच हजार 528 रुपये और पत्नी के पास 67 लाख 85 हजार 265.50 रुपये की चल संपत्ति है। वीरेंद्र के पास एक रायफल और एक पिस्टल है। पति और पत्नी दोनों के पास गहने हैं। वीरेंद्र के पास एक करोड़ 36 लाख 58 हजार 555 रुपये और पत्नी के पास 10 करोड़ 27 लाख 60 हजार 776.54 रुपये की अचल संपत्ति है। दोनों के पास लखनऊ में फ्लैट और भूखंड है।  चार मुकदमे भी दर्ज हैं। उनके पास कोई गाड़ी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed