फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादियों में हो रहीं अजीब घटनाएं, कहीं दूल्हन फरार, कहीं दूल्हा बीमार

Fri, 19 May 2017 06:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 19 May 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
The strange events happening in the weddings season, somewhere the bride escapes, groom is ill
shadi - फोटो : amar ujala

कहतें हैं कि शादी किसी भी इंसान के लिए जीवन का सबसे यादगार पल होता है। लेकिन शादियों के इस सीजन में आए दिन दूल्हा और दुल्हन के साथ अजीबोगरीब घटनाएं घटित हो रहीं हैं। इससे जहां समाज विज्ञानी चिंतित हैं वहीं लोगों में चर्चा विषय बना हुआ है। आगे की स्लाइड में जानिये कुछ ऐसी घटनाएं जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

The strange events happening in the weddings season, somewhere the bride escapes, groom is ill
demo pic - फोटो : अमर उजाला

भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। मंगलवार रात में शादी हुई, बुधवार को ससुराल आई दुल्हन आधी रात को शौच के बहाने निकलने के बाद लापता हो गई। देर तक दुल्हन के न लौटने पर इंतजार कर रहे दूल्हे ने परिवारवालों को खबर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने भी दुल्हन की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस घटना से परिवार के सभी लोग भौचक रह गए हैं।

The strange events happening in the weddings season, somewhere the bride escapes, groom is ill
groom ill - फोटो : अमर उजाला

फैजाबाद जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के टंडौली स्थित केवलापुर गांव में एक वैवाहिक समारोह में दूषित भोजन खाने से दूल्हा समेत 57 बाराती व घराती बीमार हो गए। उल्टी व पेट खराब होने की शिकायत के बाद सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने इसे फूड पॉयजनिंग करार दिया है। हालांकि उपचार के बाद सभी की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। मामले को लेकर पूरी रात हलचल मच गई। हालत में सुधार होने के बाद सोमवार सुबह किसी तरह शादी की रस्म निपटाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
The strange events happening in the weddings season, somewhere the bride escapes, groom is ill
bride groom beaten - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव के पास ट्रैक्टर से पास लेने के विवाद में मनबढ़ों ने नवदंपती को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया । उनके नगदी सहित आभूषण लूट लिये। घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दुल्हन का इलाज चल रहा। पति को उपचार के बाद छोड़ दिया गया। उसने कंधरापुर थाने में चार लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
The strange events happening in the weddings season, somewhere the bride escapes, groom is ill
नोट के लिए लाइन में दुल्हा और दुल्हन

आजमगढ़ के रौनापार बाजार में बारात में भोजन करते समय हुए विवाद में पड़ोसी युवकों ने दुल्हन के जीजा को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही उसके गले से चेन छीनकर फरार हो गए। घायल जीजा का स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज कराया गया। हालत में सुधार होने पर शनिवार को उसने रौनापार थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक मटरू (35) पुत्र लालबिहारी है। वह रौनापार थाना क्षेत्र के नैनीजोर मसूरियापुर गांव का निवासी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed