हमने तुमको दिल ये दे दिया ये भी न पूछा कौन हो तुम ....और आयेगा मजा अब बरसात का.. जैसे गाना गाकर लोगों को दिल में जगह बनाने वाले प्रख्यात पार्श्वगायक और अब राजनेता बाबुल सुप्रियो वाराणसी आने वाले हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए उनका कार्यक्रम..
केंद्रीय भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री बाबुल सुप्रियो 19 मई को वाराणसी में होंगे। वो सुर गंगा संगीत महोत्सव में बतौर गेस्ट ऑफ आनर भाग लेंगे। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार सुबह 9:20 बजे कोलकाता से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम को टाउन हॉल में आयोजित सुर गंगा में शिरकत करेंगे।
इस दौरान आशा है कि बनारसियों को बाबुल सुप्रियो की सुरीली आवाज सुनने को मिलेगा। उनके आगमन संबंधी प्रोटोकाल बुधवार को जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया। 20 मई की सुबह 9:20 बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
बता दें कि बाबुल सुप्रियो पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा विधायक और केंद्र में मंत्री हैं। राजनीति में आने के बाद इन्होंने गायकी थोड़ी कम कर दी है। 'कहो ना प्यार है', 'सांसों को सांसों में ढलने दो जरा' ,'हमारी शादी में बाकी हैं हफ्ते चार','चोरी-चोरी चुपके चुपके','चंदा चमके' जैसे चर्चीत गाने गाकर बाबुल सुप्रियो ने धूम मचाया था।
5 of 7
asha bhosle
- फोटो : अमर उजाला
संगीत के महाकुंभ सुप गंगा में अबतक कई बड़े सितारों ने प्रस्तुति दी है। इनमें प्रमुख तौर पर आशा भोसले,समीर,अतुल अंजान ,सुरेश वाडेकर ,पंकज उदास, अल्ताफ रजा,मालिनी अवस्थी, अन्नू कपूर और ड्रमर शिवमणी ने सुर गंगा की निशा को जवान किया है।