फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश की पहली महिला फ्लाइंग लेफ्टिनेंट शिवांगी खेल के मैदान में भी हैं चैंपियन, इस गेम में हैं राष्ट्रीय विजेता

Wed, 23 Sep 2020 10:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 23 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
The country's first female flying lieutenant Shivangi is also a champion in the playground
शिवांगी सिंह - फोटो : bbc

काशी की बेटी शिवांगी सिंह बहुत जल्द राफेल विमान उड़ाएंगी। वह देश की पहली महिला फ्लाइंग लेफ्टिनेंट हैं। घर पर खुशी के माहौल के बीच पिता कुमारेश्वर सिंह ने बताया कि शिवांगी पढ़ाई में मेधावी रहने के साथ ही उसने एनसीसी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही बास्केटबॉल की नेशनल खिलाड़ी का भी गौरव हासिल किया है। 


 

The country's first female flying lieutenant Shivangi is also a champion in the playground
शिवांगी सिंह - फोटो : bbc

एनसीसी में राजपथ पर 2013 में परेड करने के बाद उसने बांग्लादेश का भी दौरा किया। वहां भी एनसीसी में बेस्ट कैडेट चुनी गईं। राफेल के लिए चयन को जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब बस बिटिया को राफेल उड़ाते देखने का सपना है वो भी बाबा विश्वनाथ की कृपा से पूरा हो जाएगा।

The country's first female flying lieutenant Shivangi is also a champion in the playground
मां को मिठाई खिलाता शिवांगी का भाई - फोटो : अमर उजाला

बहन से मिली प्रेरणा, सेना में जाना भाई का सपना

फ्लाइंग लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह के छोटे भाई मयंक का सेना में जाने का सपना है। बातचीत में मयंक ने बताया कि बहन को एनसीसी कैडेट से लेकर वायु सेना में चयन होने के बाद वर्दी पहन कर देखने के बाद से ही उसने सेना की वर्दी पहनकर सेवा करने की ठानी है और इसके लिए तैयारी भी कर रहा है। डब्ल्यू एच स्मिथ स्कूल से 12वीं के छात्र मयंक ने बताया कि इंटरमीडिएट के बाद एनडीए के माध्यम से देश सेवा करने का सपना पूरा करेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
The country's first female flying lieutenant Shivangi is also a champion in the playground
शिवांगी सिंह - फोटो : अमर उजाला

दी जाती है विशेष ट्रेनिंग

पिछले महीने पांच राफेल विमानों को वायुसेना में शामिल किया गया था। उन्नत तकनीक और 4.5 पीढ़ी का विमान होने के चलते उम्दा फाइटर पायलट को ही राफेल उड़ाने की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है।

विज्ञापन
The country's first female flying lieutenant Shivangi is also a champion in the playground
फ्लाइंग लेफ्टिनेंट शिवांगी - फोटो : ANI

वहीं, पांच राफेल विमान को फ्रांस में ही भारतीय पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए रखा गया है। चार राफेल विमानों की अगली खेप नवंबर तक भारत को मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक, 2021 से आखिर तक भारत को 36 राफेल मिल जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed