फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहरे और गलन के साथ दिन हुआ शुरू, कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आने के बाद ऐसा होगा मौसम का हाल

Thu, 26 Dec 2019 11:20 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Dec 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
Temperature low winter cold weather in varanasi
कोहरे के कारण वाहनों की लाइट जलाकर सड़कों पर निकल रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

धूप होने से बुधवार को दिन में लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की, लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ गई। रात में घना कोहरा भी छा गया। गुरुवार के दिन की सुबह भी कोहरे के साथ हुई। वाहन चलाने वाले लोग सड़कों पर लाइट जलाते हुए निकले। इस सप्ताह मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम भी जारी रहेगा।

Temperature low winter cold weather in varanasi

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की वजह से गलन बढ़ गई है। तापमान में भी एक सप्ताह से उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार की तुलना में बुधवार का मौसम कुछ ठीक रहा। सुबह से ही धूप निकली। इससे थोड़ी राहत रही, लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ गई। हालांकि तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

Temperature low winter cold weather in varanasi

मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में बुधवार को 17 और 10 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय का कहना है कि 28 दिसंबर को कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिसका असर यहां तीन दिन बाद से दिखेगा। पश्चिमी विक्षोभ और कोल्ड फ्रंट की वजह से तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Temperature low winter cold weather in varanasi

नगर निगम के दावे को बताया गलत
शहर में 160 जगहों पर अलाव जलाने का नगर निगम की ओर से दावा तो किया जा रहा है, लेकिन प्रमुख जगहों पर ही अलाव जलते नहीं दिखाई दे रहे हैं। प्रमुख चौराहों पर लोग खुद ही आसपास से लकड़ी की व्यवस्था कर हाथ सेंक रहे हैं। पांडेय हवेली के पार्षद और जंगमबाड़ी के गोपाल यादव ने बताया कि वार्ड में कहीं भी नगर निगम की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। शहर में भी निगम की ओर से अलाव जलते नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Temperature low winter cold weather in varanasi

मारवाड़ी युवक संघ ने जलवाए अलाव
मारवाड़ी युवक संघ ने बुधवार को कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था की। संस्था के प्रधानमंत्री मनीष गिनोड़िया ने बताया कि मदन मोहन अग्रवाल, निखिल सराफ, अंशित गिनोड़िया, पवन अग्रवाल आदि के सहयोग से लक्सा, गिरजाघर चौराहा, गोदौलिया, बांसफाटक, कैंट स्टेशन, रोडवेज आदि जगहों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed