{"_id":"5a82a7d34f1c1b0a7b8b6b4d","slug":"student-gave-big-message-to-painting-on-wall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने दीवारों पर पेटिंग कर दिया अनूठा संदेश, जिसने भी देखा बोला वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने दीवारों पर पेटिंग कर दिया अनूठा संदेश, जिसने भी देखा बोला वाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
painting
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला व पीसीआरए के सक्षम अभियान के तहत लखनऊ यूनिवर्सिटी के कला व शिल्प महाविद्यालय में वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने दीवारों पर रंगों के जरिए कलाकारों ने ईंधन और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। जिसने भी इस कलाकारी देखा उसने तारीफ की। आगे की स्लाइड्स में देखें...
painting
- फोटो : अमर उजाला
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ और अमर उजाला की ओर से ‘सक्षम’ संरक्षण क्षमता महोत्सव के तहत लखनऊ में आयोजित वॉल पेंटिंग में प्रतियोगिता में शामिल 12 अलग अलग टीमों ने दीवारों पर अपनी कला को उकेरा, जिसमें पृथ्वी पर मंडराते खतरों से रूबरू कराया तो उसे बचाने का सशक्त संदेश दिया।
painting
- फोटो : अमर उजाला
वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की टीम ने हासिल किया तो दूसरे और तीसरे स्थान पर वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डॉ. विभूति नारायण गंगापुर कैंपस और एनटीपीसी कैंपस रहा। प्रथम पुरस्कार के तौर पर विजेता टीम के सभी चार सदस्यों को 15-15 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार पाने वाली टीम के चारों सदस्यों को 10-10 हजार और तृतीय पुरस्कार में चारों सदस्यों को पांच-पांच हजार रुपए दिए गए। प्रतिभाग करने वाले सभी सदस्यों को 500 रुपए का इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
painting
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी सिंह ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के अंधाधुंध इस्तेमाल का दुष्परिणाम बिगड़ते पर्यावरण के तौर पर हमारे सामने है। इससे पृथ्वी को तो खतरा है ही, संसाधनों के बेजा इस्तेमाल समाज में अन्य विषमताएं भी पैदा कर रहा है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमों से उन्होंने कहा कि वॉल पेंटिंग लोगों तक सूचना व विचार पहुंचाने का बेहद सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
painting
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने प्रतिभागियों का आह्वान किया कि वे अपने स्तर से शहर की सड़कों के किनारे ऐसी पेंटिंग बनाएं जो लोगों को ईंधन संरक्षण के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित समुदाय को पेट्रोलियम पदार्थों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई। प्रतियोगिता की अगली कड़ी में पहले तीन विजेताओं की पेंटिंग को ट्विटर हैंडिल पर पोस्ट किया गया है। 14 फरवरी तक जिस चित्र को सबसे ज्यादा रिट्वीट किया जाएगा, उसके विजेता को पांच हजार, 2500 और 1500 रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।