फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्वांचल के बाहुबलियों की संपत्ति जानकर रह जाएंगे दंग, पढ़ें

Fri, 17 Feb 2017 10:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 17 Feb 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
Strongman of Purvanchal millions of property owners, learn how much money
मुख्तार अंसारी व सुशील सिंह - फोटो : amar ujala

पूर्वांचल में नामांकन का दौर अपने अंतिम चरण में है। विधानसभा चुनाव के इस महासमर में जीत हासिल करने उतरे पूर्वांचल के बाहुबली अपनी संपत्ति को लेकर बेहद चर्चा में हैं। आगे की स्लाइड में जानें किस बाहुबली के पास कितनी संपत्ति है।

Strongman of Purvanchal millions of property owners, learn how much money
mukhtar ansari abbas ansari - फोटो : अमर उजाला

बाहुबलियों में सबसे ऊपर नाम मुख्तार अंसारी का है। मऊ सदर से बसपा प्रत्याशी मुख्तार अंसारी, उनकी पत्नी और दोनों बेटे सभी करोड़ों के मालिक हैं। मुख्तार अंसारी के पास चल संपत्ति के नाम पर 575031 रुपये, उनकी पत्नी के नाम 8438735 रुपये, बेटे अब्बास के पास 41 लाख 76635, बेटे उमर के पास 136422 रुपया की संपत्ति है। वहीं अचल संपत्ति के नाम पर इनके पास दो करोड़ 43 लाख, पत्नी के पास 11 करोड़ 6230450, बेटे अब्बास के पास 4 करोड़ एवं दूसरे बेटे उमर के पास ढाई करोड़ की संपत्ति है। घोसी विधानसभा के बसपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी के पास 41 लाख 76635 रुपये एवं अचल संपत्ति के रूप में चार करोड़ की प्रापर्टी है।

Strongman of Purvanchal millions of property owners, learn how much money
munna bajrangi - फोटो : अमर उजाला

बाहुबली मुन्ना बजरंगी की पत्नी मड़ियाहूं से अपना दल की प्रत्याशी हैं। वह आयकर दाता हैं। उनके हाथ में नकदी 25 हजार है। 75 हजार का किसान विकास पत्र, डेढ़ लाख की एलआईसी है। तीन लाख के सोने के जेवरात, कुल 11 लाख 90 हजार 629 रुपये की संपत्ति। जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, लखनऊ और महाराष्ट्र में भूमि और मकान हैं। जिसकी कीमत एक करोड़ छह लाख है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Strongman of Purvanchal millions of property owners, learn how much money
dhananjay singh - फोटो : अमर उजाला

मल्हनी से निषाद पार्टी के प्रत्याशी धनंजय सिंह भी आयकर दाता हैं। डेढ़ लाख नकदी है। उनके पास 38 लाख के गहने हैं और चलने के लिए एक फार्चूनर गाड़ी समेत दो करोड़ 93 लाख, 81 हजार 103 रुपये की चल अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी डा. जागृति सिंह के पास नकदी नहीं है लेकिन बैंक खाते में 11 लाख 95 हजार 309 रुपये हैं। पत्नी के पास 70 लाख के गहने हैं।

विज्ञापन
Strongman of Purvanchal millions of property owners, learn how much money
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय प्रेस कॉन्फ्रेंस में - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के प्रत्याशी और तीन बार विधायक रहे बाहुबली विजय मिश्र के पास 55 हजार कैश है, जबकि उनके बैंक खाते में एक लाख 44 हजार रुपये हैं। 26 लाख 50 हजार की अचल संपत्ति विधायक के पास है। एक पिस्टल, दो रायफल और एक फार्च्यूनर गाड़ी उनके नाम है। पांच साल पूर्व विधायक पर करीब 56 मुकदमे दर्ज थे, जो अब घटकर 16 रह गए हैं। पांच साल में करीब 40 मुकदमों में वह बरी हो गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed