फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्या की खौफनाक कहानी: बेटे ने ब्लेड वाली आरी से किए थे मां-बाप के टुकड़े, घर में छूट गया था मां का एक पैर

Thu, 18 Dec 2025 04:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 18 Dec 2025 04:43 PM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर में बेटे द्वारा निर्ममता से मां- बाप की हत्या की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वहीं पुलिस के रिक्रिएशन में आरोपी अम्बेश द्वारा बताई गई हत्या की पूरी कहानी रूह कंपाने वाली रही।  

विज्ञापन
son murdered his parents body parts thrown in river mother leg left behind at home in Jaunpur
हत्यारोपी बेटा व माता-पिता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर में आठ दिसंबर को रेलवे से लोको पायलट पद से सेवानिवृत्त पिता श्यामलाल (62) और मां बबिता (60) के हत्यारोपी इकलौते बेटे अम्बेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी ने एक फीट एक इंच लंबा खलबट्टा और एक फीट सात इंच के ब्लेड वाली आरी से वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने अपने माता-पति के तीन-तीन टुकड़े किए थे।

son murdered his parents body parts thrown in river mother leg left behind at home in Jaunpur
आरोपी अम्बेश - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने कबूल किए जुर्म
एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि अभियुक्त अम्बेश कुमार उर्फ रिंकू पूछताछ करने पर जुर्म कबूल कर लिया। उनसे 25 मिनट के रिक्रिएशन में हत्या की पूरी कहानी बता दी थी। एसपी कार्यालय की ओर से जारी किए गए विज्ञप्ति के मुताबिक आरोपी माता-पिता के सिर पर खलबट्टे से वार करने के बाद अम्बेश घबरा गया। 

इसे भी पढ़ें; Azamgarh Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार ने ट्रक में मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत; चार घायल
son murdered his parents body parts thrown in river mother leg left behind at home in Jaunpur
नदी में शव की तलाश करते गोताखोर व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
माता-पिता की सांसे बंद होते ही शव को ठिकाने लगाने में जुटा
पूछताछ में उसने बताया कि उस वक्त उसको समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करे। देखा माता-पिता की सांसे बंद हो गईं तो उनके शव को छिपाने के बारे में सोचना शुरू किया। फिर घर के बेसमेंट से लोहे की सरिया काटने वाली आरी लाकर अपने माता- पिता के शव को तीन-तीन भागों में काटकर अगल-अलग छह प्लास्टिक के बोरे में भरा। शरीर काटते समय निकले अवशिष्ट को अलग एक बोरी में भरकर अपनी कार के डिग्गी में रखा। घर में फर्श पर लगे खून को पानी से साफ कर दिया। वहीं शव को भोर में करीब चार से पांच बजे के बीच बेलाव पुल से गोमती नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
son murdered his parents body parts thrown in river mother leg left behind at home in Jaunpur
हत्या में प्रयुक्त हथियार - फोटो : अमर उजाला
मां ने जब धक्का दिया तो गुस्से में कर दिया वार
पुलिस के मुताबिक आठ दिसंबर की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच में अम्बेश कुमार का उसकी मां बबिता देवी से रुपये और पारिवारिक बातों को लेकर कहासुनी होने लगी। मां ने कहा कि घर से निकल जाओ तो अम्बेश ने कहा कि यह घर नानी ने उसे नेवासा में दिया है। आप लोग ही घर छोड़कर चले जाइए। इसपर मां उसे धक्का देकर घर से बाहर करने लगी तो वह आग-बबूला हो उठा। इसी दौरान पास में टेबल पर रखे लोहे के सीलबट्टे के रॉड से मां के सिर में मार दिया।
विज्ञापन
son murdered his parents body parts thrown in river mother leg left behind at home in Jaunpur
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घर में छूट गया था मां का एक पैर
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि बेलाव घाट से शव को फेंकने के बाद अम्बेश घर आया। यहां आकर घर के फर्श व गाड़ी के डिग्गी को अच्छी तरह से सर्फ से साफ किया। घर में देखा कि मां का कटा एक पैर छूट गया, जिसे उसी दिन एक झोले में लेकर अपनी कार से जलालपुर सई नदी में पुल पर खड़े होकर फेंक दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed