फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Major Accident on Purvanchal Expressway many people died and many injured in road accident in Azamgarh

Azamgarh Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार ने ट्रक में मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत; चार घायल

Thu, 18 Dec 2025 12:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 18 Dec 2025 12:47 PM IST
सार

Azamgarh Road Accident: आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Major Accident on Purvanchal Expressway many people died and many injured in road accident in Azamgarh
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पिलर-254 पर बृहस्पतिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार कार की ट्रक में भिड़ंत से हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादास
मेरठ जिले के थाना सरधना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी लोग कार से यात्रा कर रहे थे। वे मेरठ से वाराणसी इलाज के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे एक ट्रक में तेज रफ्तार कार पीछे से जा टकराई। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और कोहरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मऊ में कोहरे का कहर: एक साल में उजड़ गया सुहाग, 10 दिन की बेटी के सिर से उठा पिता का साया; हादसे में दो की मौत    
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग हुए हादसे के शिकार
हादसे में प्रिंस (10), उसके पिता विशेष (40) और एक अज्ञात व्यक्ति (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डोली (31) पत्नी विशेष, अंशिका (14) पुत्री विशेष, कार्तिक (11) पुत्र विशेष और सत्या (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने शुरू किया बचाव व राहत कार्य

सूचना मिलने पर मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला मंडलीय चिकित्सालय, आजमगढ़ में भर्ती कराया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 


अस्पताल में भर्ती घायल

सीओ ने दी घटना की जानकारी
इस संबंध में सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पिलर संख्या 254 पर एक वाहन कोहरे के कारण ट्रक में जा भिड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह लोग ओमनी गाड़ी से मेरठ से वाराणसी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed