फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारसः डॉक्टर की लापरवाही से चली गई छह लोगों के आंखों की रोशनी

Sat, 16 Jun 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 16 Jun 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
Six people lost eyesight due to doctor carelessness in varanasi
marwadi hospital - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मारवाड़ी अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से छह मरीजों के आंखों की रोशनी चली गई। परिजनों के हंगामा करने पर डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गया। शाम को शुरू हंगामा देर रात तक चलता रहा। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर अस्पताल प्रबंधन ने पीड़ितों का इलाज करने का आश्वासन दिया। 


 
Six people lost eyesight due to doctor carelessness in varanasi
marwadi hospital - फोटो : अमर उजाला
मामले की सूचना पर डीएम ने एडीएम सिटी को दो सदस्यीय डॉक्टरों की टीम के साथ भी जांच के लिए भेजा। जिन लोगों की आंखों की रोशनी गई है उनमें बक्सर के यज्ञ नारायण चौबे, मिर्जापुर की पार्वती देवी, जौनपुर की वंदना देवी, चंदौली के त्रिवेणी वर्मा, वाराणसी के नवाबगंज की अख्तरी बेगम और कोनिया की मालती देवी शामिल हैं।

 
Six people lost eyesight due to doctor carelessness in varanasi
marwadi hospital - फोटो : अमर उजाला
पीड़ितों ने बताया कि 12 जून को उन्हे मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया था। डॉ. सनी गुप्ता ने ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के बाद जब पट्टी खोली गई तो किसी को भी कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। डॉक्टरों ने मरीजों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के बाद उनकी रोशनी वापस आ जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Six people lost eyesight due to doctor carelessness in varanasi
marwadi hospital - फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन के 72 घंटे बाद भी छह में से किसी की भी आंख की रोशनी नहीं आई। यह जानने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले को दबाने का प्रयास किया। लगातार इंतजार करने के बाद शुक्रवार को दिन में जब परिजनों ने हंगामा किया तो डॉ. गुप्ता पीड़ितों को लेकर पहड़िया स्थित डॉ. नीरज पांडेय के रेटिना फाउंडेशन पहुंचे। 

 
विज्ञापन
Six people lost eyesight due to doctor carelessness in varanasi
marwadi hospital - फोटो : अमर उजाला
सीटी स्कैन के बाद पता चला कि संक्रमण के कारण आंख के पर्दे में मवाद जम गया है। इसके लिए फिर से ऑपरेशन करना पड़ेगा और उसका खर्च 50 हजार से अधिक आएगा। उधर, सीएमओ वीबी सिंह का कहना है कि मारवाड़ी अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही से छह लोगों की रोशनी जाने के मामले की जानकारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इनकी जांच कर इलाज करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed