फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: रेनकोट पहन कर श्रीराम ने किया ताड़का वध, रामनगर की रामलीला में दिखा अद्भुत नजारा, तस्वीरों में देखें

Sun, 01 Oct 2023 09:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 01 Oct 2023 09:45 AM IST
सार

रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला के तीसरे दिन शनिवार को विश्वामित्र आगमन, ताड़का सुबाहु वध, मारीच निरसन, अहिल्या तारण, गंगा दर्शन, मिथिला प्रवेश, श्रीजनक मिलन प्रसंगों की लीला हुई।

विज्ञापन
Shri Ram killed Tadka wearing raincoat, amazing sight seen in Ramlila of Ramnagar, see in pictures
रामनगर के हाथीखाना मैदान में भगवान राम ताड़का का वध करते भगववान राम - फोटो : अमर उजाला

रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला के दौरान हो रही बारिश में भी आस्थावान डटे थे। रेनकोट पहने श्रीराम ने ताड़का वध किया। वहीं, कीचड़ के कारण मूल स्थान से थोड़ा हटकर ताड़का वध की रामलीला हुई। धरती को राक्षसों से मुक्त करने के लिए अवतरित प्रभु श्रीराम ने ताड़का वध से इसका श्रीगणेश किया। राक्षसों का वध कर ऋषियों-मुनियों की यज्ञादि की राह निष्कंटक की।

रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला के तीसरे दिन शनिवार को विश्वामित्र आगमन, ताड़का सुबाहु वध, मारीच निरसन, अहिल्या तारण, गंगा दर्शन, मिथिला प्रवेश, श्रीजनक मिलन प्रसंगों की लीला हुई। प्रसंगानुसार विश्वामित्र के आगमन से रामलीला की शुरुआत हुई। ब्राह्मण दल के साथ राजा दशरथ मुनि की अगवानी करते हैं।

Shri Ram killed Tadka wearing raincoat, amazing sight seen in Ramlila of Ramnagar, see in pictures
भगवान राम, भरत, लक्ष्मण व जानकी रामलीला का मंचन के लिए जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

सिंहासन पर विराजमान कराकर चारों पुत्र राम-भरत, लक्ष्मण शत्रुघ्न को उनसे आशीर्वाद दिलाते हैं। विश्वामित्र राक्षसों के उत्पात से यज्ञ में बाधा की जानकारी देते हैं। इससे मुक्ति के लिए राम-लक्ष्मण को साथ ले जाने का आग्रह करते हैं।

 

Shri Ram killed Tadka wearing raincoat, amazing sight seen in Ramlila of Ramnagar, see in pictures
रामनगर की रामलीला - फोटो : अमर उजाला

मुनि की मंशा जान व्याकुल राजा दशरथ गुरु वशिष्ठ के समझाने पर बुझे मन से श्रीराम-लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ जाने की आज्ञा देते हैं। वन में राक्षसी ताड़का हुंकार भरते हुए प्रभु श्रीराम की ओर दौड़ पड़ती है। लंबे युद्ध के बाद प्रभु श्रीराम के एक बाण से ही उसका प्राणांत हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shri Ram killed Tadka wearing raincoat, amazing sight seen in Ramlila of Ramnagar, see in pictures
रामनगर की रामलीला - फोटो : अमर उजाला

श्रीराम-लक्ष्मण मुनि विश्वामित्र से भूख-प्यास से विचलित न होने और बल प्राप्ति की मंत्र विद्या प्राप्त करते हुए ऋषियों से निर्भय होकर यज्ञ करने को कहते हैं। ताड़का का पुत्र मारीच सेना लेकर श्रीराम से युद्ध करने आता है लेकिन प्रभु के बिना फल वाले बाण से वह समुद्र पार लंका में जा गिरता है।

 

विज्ञापन
Shri Ram killed Tadka wearing raincoat, amazing sight seen in Ramlila of Ramnagar, see in pictures
रामनगर की रामलीला - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम सुबाहु का उसकी सेना समेत वध करते हैं। हर्षित देवगण आकाश से प्रभु की जयकार करते हैं। विश्वामित्र श्रीराम-लक्ष्मण को सीता स्वयंवर के बारे में बताते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed