फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के कारण धीमी रफ्तार: श्री काशी विश्वनाथ धाम की नई डेडलाइन तय, इस दिन तक पूरा हो जाएगा काम

Mon, 24 May 2021 08:49 AM IST
उत्पल कांत आलोक कुमार त्रिपाठी,अमर उजाला,वाराणसी
आलोक कुमार त्रिपाठी,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 May 2021 08:49 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण से श्री काशी विश्वनाथ धाम का काम भी प्रभावित हुआ है। बावजूद इसके गंगा घाट पर जेटी का कार्य पूर्ण हो चुका है और अब फिनिशिंग का काम शुरू होना है। वहीं धाम क्षेत्र की 23 में से 19 इमारतों पर कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
shri kashi vishwanath corridor new deadline fix this project will complete in november
मंदिर के मुख्य परिसर का काम जून में हो जाएगा पूरा - फोटो : अमर उजाला

श्री काशी विश्वनाथ धाम के काम की रफ्तार कोरोना संक्रमण की वजह से थम गई है। धीमी रफ्तार को देखते हुए निर्माण पूर्ण होने की नई डेडलाइन नवंबर तक बढ़ा दी गई है। मई महीने तक 53 फीसदी काम ही हुआ है।


कोरोना संक्रमण से श्री काशी विश्वनाथ धाम का काम भी प्रभावित हुआ है। बावजूद इसके गंगा घाट पर जेटी का कार्य पूर्ण हो चुका है और अब फिनिशिंग का काम शुरू होना है। वहीं धाम क्षेत्र की 23 में से 19 इमारतों पर कार्य चल रहा है। इसमें से मंदिर चौक, टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, मुमुक्षु भवन और कुछ दुकानों के ढांचे का काम पूर्ण हो चुका है।

मंदिर परिसर में गर्भगृह से लगा हुआ बैकुंठ मंदिर, दंडपाणि के साथ तारकेश्वर और रानी भवानी मंदिर रहेगा। इसके अलावा गर्भगृह से लगे बाकी विग्रह को परिसर के पास ही बनाया जाएगा। परिसर में 34 फीट ऊंचाई वाले चार गेट होंगे।

shri kashi vishwanath corridor new deadline fix this project will complete in november
पीडब्ल्यूडी के मुख्य अधिशासी अभियंता संजय गोरे ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम का काम अगस्त तक प्रस्तावित था, लेकिन कोरोना की लहर के कारण अब नई डेडलाइन 15 नवंबर तक प्रस्तावित है। अगर स्थितियां सब कुछ ठीक रहीं तो निर्धारित समय तक काम पूर्ण हो जाएगा। 
shri kashi vishwanath corridor new deadline fix this project will complete in november
Kashi Vishwanath - फोटो : Twitter: @ShriVishwanath
 इसके अलावा मंदिर के मुख्य परिसर में पत्थर लगाने का काम चल रहा है। जून तक मंदिर में पत्थर लगाने काम पूरा हो जाएगा। इसके अलावा ललिता धाम में गंगाघाट की ओर से प्रवेश के लिए द्वार का काम, वीविंग गैलरी, रैंप बिल्डिंग, कैफेटेरिया और ब्लाक शाप का काम प्रस्तावित है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे इसका समय सीमा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
shri kashi vishwanath corridor new deadline fix this project will complete in november
kashi vishwanath corridor - फोटो : amar ujala
मंदिर परिसर से मां अन्नपूर्णा और माता पार्वती के विग्रह को हटाकर ताड़केश्वर मंदिर परिसर में रखा गया है। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान दोनों मंदिरों के गुंबद जर्जर हो गए थे।
विज्ञापन
shri kashi vishwanath corridor new deadline fix this project will complete in november
kashi vishwanath corridor - फोटो : अमर उजाला
इनको हटाया नहीं जाता तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता था। इसलिए विग्रह को हटा दिया गया है और उनको वापस उसी स्थान पर मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद स्थापित कराया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed