फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: बेटियों ने निभाया बेटों का फर्ज, पिता की अर्थी को दिया कंधा और चिता को मुखाग्नि

Sun, 23 May 2021 08:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 23 May 2021 08:08 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण काल ने रिश्तों को भी पराया कर दिया है तो वहीं बेगाने अपनों से भी बढ़कर मदद कर रहे हैं। ऐसा नजारा नजर आया रविवार को वाराणसी में जहां  दो बेटियों ने पिता को कंधा देकर बेटे का फर्ज पूरा किया। बेटियों ने श्मशान घाट तक जाकर पिता का रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार भी किया। 

विज्ञापन
daughters did the duty of sons gave shoulder to fathers bier and also cremation by younger daughter in varanasi amid coronavirus
बेटियों ने दिया कंधा, छोटी बेटी ने दी मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण काल ने रिश्तों को भी पराया कर दिया है तो वहीं बेगाने अपनों से भी बढ़कर मदद कर रहे हैं। ऐसा नजारा नजर आया रविवार को वाराणसी में जहां  दो बेटियों ने पिता को कंधा देकर बेटे का फर्ज पूरा किया। बेटियों ने श्मशान घाट तक जाकर पिता का रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार भी किया। दरअसल, सोनभद्र जिले के दुद्धी के रहने वाले उमाशंकर तिवारी(65) दुर्घटना में घायल होने के बाद आठ महीने से बिस्तर पर थे।

शनिवार को कोरोना संक्रमण से उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार वाले बीएचयू लेकर पहुंचे, लेकिन भर्ती नहीं करा सके। इसकी जानकारी जब काशी प्रांत सह कार्यवाह डॉ. राकेश तिवारी को मिली तो उन्होंने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। रविवार की सुबह इलाज के दौरान उमाशंकर का निधन हो गया।

मौत के बाद सिर्फ दो बेटी रत्ना और रचना उर्फ सपना तथा पत्नी सरोजा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान मृतक की बेटियों ने जब रिश्तेदारों को सूचना दी तो कोई भी मदद को नहीं आया। उमाशंकर तिवारी पेंटर का काम करते थे।

daughters did the duty of sons gave shoulder to fathers bier and also cremation by younger daughter in varanasi amid coronavirus
बेटियों ने दिया कंधा, छोटी बेटी ने दी मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला

ऐसी स्थिति में मृ दामाद ओम प्रकाश मिश्र की सूचना पर डॉ. राकेश तिवारी ने आरएसएस कार्यकर्ता सौरभ सिंह व मिथिलेश तिवारी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी। दोनों कार्यकर्ताओं ने ट्रामा सेंटर से एम्बुलेंस द्वारा अंत्येष्टि स्थल तक शव को पहुंचाया और  बेटियों ने अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं।

daughters did the duty of sons gave shoulder to fathers bier and also cremation by younger daughter in varanasi amid coronavirus
बेटियों ने दिया कंधा, छोटी बेटी ने दी मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला
बेटी रत्ना और सपना ने पिता के शव को कंधा दिया। सामने घाट मदरवां स्थित श्मशान स्थल पर छोटी बेटी सपना ने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में परिवार की मदद के बाद उन्हें उनके घर तक भी भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
daughters did the duty of sons gave shoulder to fathers bier and also cremation by younger daughter in varanasi amid coronavirus
बेटियों ने दिया कंधा, छोटी बेटी ने दी मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों के कारण कुछ परिवार अंतिम संस्कार करने में भी मजबूर और असहाय हो जा रहे हैं। किसी का कोई वारिस या परिवार नहीं है तो किसी के पास पैसे की मजबूरी। अब ऐसे लोगों के लिए काशी में आरएसएस उनकी मदद करेगा। कफन, कंधा से लेकर अंतिम संस्कार की सभी रस्में निभाएगा। इसके लिए दो नंबर जारी किए गए हैं। मोबाइल नंबर  सौरभ सिंह 83927062984, मिथिलेश तिवारी 90442550336  पर कोई भी मदद के लिए फोन कर सकता है।
विज्ञापन
daughters did the duty of sons gave shoulder to fathers bier and also cremation by younger daughter in varanasi amid coronavirus
बेटियों ने दिया कंधा, छोटी बेटी ने दी मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला
सामनेघाट मदरवां श्मशान घाट पर रविवार से लकड़ी बैंक की शुरूआत हो गई। टिंबर एसोसिएशन की मदद से लकड़ी बैंक खोला गया है। मदरवां सामनेघाट के रहनेवाले आरएसएस कार्यकर्ता व टिंबर एसोसिएशन के पदाधिकारी मिथिलेश तिवारी ने आरएसएस की पहल पर  एसोसिएशन के लोगों से बात करके जरुरतमंदों के लिए लकड़ी बैंक खोला है। मिथिलेश तिवारी ने बताया कि अन्य व्यापारियों और वन विभाग के अधिकारियों से भी इस कार्य के लिए मदद मांगी गई है। इस कार्य को आगे भी चालू रखा जाएगा 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed