फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शौर्य श्री सम्मान: काशी के 40 पुलिसकर्मी और NDRF के पांच जवान सम्मानित, CP बोले- जीवन की असली पूंजी है सम्मान

Sun, 07 Sep 2025 01:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 07 Sep 2025 01:43 PM IST
सार

पुलिस की सेवा, जुनून व संकल्प को सम्मानित किया गया। ये मौका था अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत आयोजित शौर्य श्री सम्मान समारोह का। इसमें बीते एक साल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 पुलिसकर्मियों और एनडीआरएफ के पांच जवानों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
Shaurya Shri Samman 40 policemen of Kashi and five NDRF soldiers honored CP said Honor
मां तुझे प्रणाम के तहत आयोजित शौर्य श्री सम्मान के पत्र के साथ सम्मानित पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

यातायात पुलिस लाइन स्थित सभागार में शनिवार को इस माैके पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि पुलिस केस पर काम करती है। अपराधी पकड़े जाते हैं। उनकी और अक्सर वरिष्ठ अधिकारियों की तस्वीरें अखबारों में छपती हैं। लेकिन कई बार उन खुलासों के पीछे वास्तविक मेहनत करने वालों की जो टीम काम करती है उनके नाम मीडिया में छूट जाते हैं। जो क्रेडिट उनको मिलना चाहिए वो नहीं मिलता। आज उनके सम्मान का दिन है।



उन्होंने कहा कि कई बार कठिन केस होते हैं। कई बार तो मीडिया को भी नहीं बताते, ऐसे-ऐेसे केस पर वर्कआउट किया गया है। ऐसे केस को सुलझाने के लिए पूरी टीम लगती है। दिन और रात लाखों डेटा की एनालिसिस होती है। जिस तरह से आप लोग सीआईडी सीरियल देखते हैं लगभग उसी अंदाज में पुलिस की वर्किंग है। 

Shaurya Shri Samman 40 policemen of Kashi and five NDRF soldiers honored CP said Honor
सीपी ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित लोगों की अपेक्षाएं पुलिस से सौ फीसदी होती हैं। चुनौतियों का सामना करते हुए पुलिस को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना पड़ता है। कमिश्नरेट की टीम ने पिछले डेढ़ साल में अपराध नियंत्रण पर बेहतर काम किया। महाकुंभ के दौरान शहर में उमड़ने वाली 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ को बिना किसी दबाव के बेहतर तरीके से संभाला। 

गलियों के शहर में बड़ी-बड़ी घटनाओं का खुलासा जल्द से जल्द किया। चाहे वह भदैनी में परिवार के पांच लोगों की हत्या की घटना हो या फिर तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या का। नवगठित एसओजी-2 ने एक माह के अंदर अनैतिक कार्यों में 119 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस तरह के सम्मान से पुलिसकर्मियों का मनोबल और उत्साह बढ़ता है। जीवन की असली पूंजी यही सम्मान होता है। 

Shaurya Shri Samman 40 policemen of Kashi and five NDRF soldiers honored CP said Honor
सम्मान पाकर हुआ गर्व। - फोटो : अमर उजाला

सम्मान समारोह का शुभारंभ पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश कुमार सिंह के साथ अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaurya Shri Samman 40 policemen of Kashi and five NDRF soldiers honored CP said Honor
मां तुझे प्रणाम के तहत आयोजित शौर्य श्री सम्मान। - फोटो : अमर उजाला

समर्पण, साहस और सेवा को सम्मान 
अमर उजाला की ओर से आयोजित तीसरे  शाैर्य श्री सम्मान समारोह में पशु तस्करी, साइबर फ्राॅड, हत्या जैसे अपराध सुलझाने वाले पुलिसकर्मियों को यातायात पुलिस लाइन सभागार में सम्मानित किया गया। इनमें 10 साल के बच्चे की हत्या में आरोपियों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी में भूमिका निभाने वाले रामनगर के एसआई जयप्रकाश सिंह, मुख्य आरक्षी राकेश सिंह रहे। 

कपसेठी थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में 10 दिन के अंदर आरोपी को एसआई राजेश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी उपेंद्र यादव ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। भेलूपुर के भदैनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के अनावरण में सर्विलांस सेल के प्रभारी दिनेश कुमार यादव की अहम भूमिका रही। ऐसे कई मामलों में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Shaurya Shri Samman 40 policemen of Kashi and five NDRF soldiers honored CP said Honor
पुलिस लाइन सभागार में शौर्य श्री सम्मान के दाैरान माैजूद आईपीएस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

लापता अधिवक्ता सुरेंद्र पटेल का सर्विलांस के माध्यम से पता कराने सर्विलांस सेल के प्रभारी दिनेश कुमार यादव के साथ ही एसआई दीपिका चौधरी, कांस्टेबल सुमित साही और साइबर क्राइम थाने के आरक्षी चंद्रशेखर को सम्मानित हुए। 

चेन स्नेचर की गिरफ्तारी के लिए भेलूपुर के आरक्षी सूरज भारती, लालपुर-पांडेयपुर थाने के आरक्षी मनीष तिवारी और तीन साल से फरार बालिका का पता लगाने में पीएस एएचटी के एसआई बृजेश पांडेय, तितली गैंग के बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसआई आयुष पांडेय डीसीआरबी की मुख्य आरक्षी प्रतिभा पासवान को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन का सहयोग है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed