कंधे पर झोला, एक हाथ में मानस पोथी तो दूसरे में छड़ी और नजरें लीला के इंतजार में शुभ घड़ी पर गड़ी थीं। 323 दिन के पर नेमियों का एक दूसरे से सामना हुआ तो हाथ जुड़े और रामरम्मी से अभिवादन किया। जयसियाराम भइया.. के साथ अंकवार में समेटा और रामलीला शुरू होने से पहले ही भरत मिलाप दृश्य सजीव हो उठा।
रामनगर की रामलीला: एक हाथ में मानस पोथी दूसरे में छड़ी, जय सियाराम... के साथ 323 दिन बाद मिले नेमी; तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:54 AM IST
सार
Ramnagar Ramlila 2025: काशी नगरी में विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला का पारंपरिक शुभारंभ हो गया। 323 दिन बाद मिले नेमियों ने जय सियाराम...के उद्घोष के साथ एक-दूसरे का हाल जाना। एक महीने तक रामनगर लीला प्रेमियों से गुलजार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन