फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: आईआईटी बीएचयू का ‘काशी यात्रा’, किसी के ड्रेस पर राम तो किसी की पीठ पर दिखा 'माहाDev'

Fri, 19 Jan 2018 04:48 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Fri, 19 Jan 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
see the photos of IIT BHU annual fest kashi yatra
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘काशी यात्रा’ आगाज हो गया है। उद्घाटन समारोह से पहले अलग-अलग जगहों से आए प्रतिभागियों ने रंग बिरंगे परिधानों के साथ मंच पर उतरकर अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरकर खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान उनका ड्रेस का आकर्षण का केंद्र रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
see the photos of IIT BHU annual fest kashi yatra
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
उद्घाटन समारोह से पहले गुरुवार को छात्राओं ने दिनभर रिहर्सल किया। इस दौरान छात्राओं के ड्रेस पर सबकी नजर पड़ी। एक छात्रा ने अपनी पीठ पर  'माहाDev' का टैटू बनवा रखा था एक छात्रा के ड्रेस पर राम  लिखा हुआ था। छात्राओं ने रैंप पर कैटवॉक के साथ ही गीतों पर ठुमके भी लगाए। कार्यक्रम में शामिल होने के देश के अन्य आईआईटी से भी छात्र यहां पहुंचे है। 
see the photos of IIT BHU annual fest kashi yatra
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘काशी यात्रा’ में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, फैशन शो, कैटवॉक व डांस भी होना है। आयोजन में आईआईटी बीएचयू, मुंबई सहित देश की 30 आईआईटी के अलावा तकनीकी संस्थानों से दो हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
see the photos of IIT BHU annual fest kashi yatra
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
काशीयात्रा का आगाज गुरुवार को काव्यमंजरी के साथ हुआ। इस दौरान मेरठ से पॉपुलर मेरठी, हरदोई से सर्वेश अस्थाना, प्रतापगढ़ से भुवन मोहिनी, अलीगढ़ से विष्णु सक्सेना के अलावा अभय निर्भीक ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं में अमिट छाप छोड़ी।
विज्ञापन
see the photos of IIT BHU annual fest kashi yatra
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
उदघाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि क्लचरल रिसोर्स एंड ट्रेनिंग सेंटर के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. चेतन सिंह ने छात्रों को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में रहिए, अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहने की जरूरत है। उन्होंने इस तरह के आयोजनों में बढ़चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed