{"_id":"5a3a97c34f1c1b8d698c2d26","slug":"see-the-photos-of-bhu-students-outrage-and-chaos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BHU में बवालः तस्वीरों की जुबानी छात्रों के उपद्रव की कहानी, दहशत के वो दो घंटे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU में बवालः तस्वीरों की जुबानी छात्रों के उपद्रव की कहानी, दहशत के वो दो घंटे...
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
bhu
- फोटो : अमर उजाला
bhu
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बिरला हॉस्टल में रहने वाले छात्र आशुतोष सिंह को गिरफ्तार किया तो गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों का एक गुट उपद्रव पर उतर आया। नकाबपोश छात्रों ने बीएचयू का सिंहद्वार बंद कर दिया। इसके बाद परिसर के अंदर अस्पताल, एटीएम, संकायों, हॉस्टलों व एलडी गेस्ट हाउस के सामने और विश्वनाथ मंदिर के आसपास की दुकानों के बाहर खड़ी मरीजों, तीमारदारों, प्रोफेसरों, चिकित्सकों की करीब 125 से अधिक गाड़ियाें में तोड़फोड़ की।
bhu
- फोटो : अमर उजाला
एनसीसी ऑफिस के पास दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस फूंक दी और पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश की। साथ ही नरिया गेट पर ताला जड़ दिया। बवाल की सूचना पर कई थानों की फोर्स बीएचयू गेट खुलवाकर परिसर के बाहर ही खड़ी रही तो अंदर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने रहे। तकरीबन दो घंटे बाद छात्रों का उपद्रव थमा तो भी परिसर की फिजा में दहशत की गंध थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
bhu
- फोटो : अमर उजाला
बीते नवंबर में आईआईटी बीएचयू में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम डीजे नाइट के विरोध के दौरान मारपीट, कैमरा लूटने, लैपटॉप तोड़ने सहित अन्य आरोपों में बिरला हॉस्टल में रहने वाले छात्र आशुतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। लंका पुलिस ने बुधवार को दोपहर बाद आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया। हॉस्टल के छात्रों को इसकी जानकारी हुई तो वे समूह में सिंहद्वार पहुंच गए। शाम करीब साढ़े तीन बजे गिरफ्तारी के विरोध में छात्रों ने सिंहद्वार बंद कर नारेबाजी शुरू की।
विज्ञापन
bhu
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों की बढ़ती तादाद को देखते हुए कुछ ही देर में गेट के बाहर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुमति न होने के कारण परिसर के अंदर नहीं गई। आधे घंटे तक गेट पर नारेबाजी के बाद छात्रों ने पहले वहां लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ने की कोशिश की। कैमरा नहीं तोड़ सके तो उसके तार काटे और फिर वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए महिला महाविद्यालय चौराहे पर पहुंचे।