फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंगाई के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद का पूर्वांचल में कुछ ऐसा है हाल, तस्वीरों में देखें

Mon, 10 Sep 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 10 Sep 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
see the photos of Bharat band by congress in purvanchal
varanasi - फोटो : amar ujala
 महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने आज भारत बंद का आहृवान किया है। इस दौरान वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में  कांग्रेस के कार्यकर्ता सुबह से ही  दुकानें बंद कराते नजर आए। सभी जगहों पर अलग-अलग तरह से प्रदर्शन भी किया जा रहा है। कोई चूल्हे पर खाना पकाकर तो कोई फूल देकर कर विरोध कर रहा है। कई जगहों पर खच्चर के साथ कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें....


 
see the photos of Bharat band by congress in purvanchal
varanasi - फोटो : amar ujala

10 दिनों के अंदर यह दूसरा मौका है जब भारत बंद का ऐलान हुआ है। कांग्रेस के भारत बंद का असर पूर्वांचल के अलग अलग जिलों में अलग अलग असर नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदीय क्षेत्र वाराणसी में लोग सड़क पर उतरे। शहर के हिस्सों में दुकानें खुली रहीं। कांग्रेस के भारत बंद का असर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में ज्यादा असर देखने को मिला। 

 
see the photos of Bharat band by congress in purvanchal
varanasi - फोटो : amar ujala
वाराणसी के दालमंडी, नई सड़क, बेनियाबाग, भोजूवीर इत्यादी इलाकों में दुकानें बंद रहीं। वाराणसी के बाहरी हिस्सों में बंद का असर लगभग न के बराबर है।  हांलांकि कुछ जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंद के लिए गांधीवादी तरीका अपनाया। गुलाब का फूल देकर दुकानें बंद करने का आह्वान किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
see the photos of Bharat band by congress in purvanchal
varanasi - फोटो : amar ujala

यूपी के चंदौली जिले में सबसे अनोखा प्रर्दशन देखने को मिला। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता  खच्चरगाड़ी लेकर  सड़क पर उतरे। इस पर गैस सिलेंडर लोड था। केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे। भारतबंद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलटऱ् मोड में है। अभी तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।  
 
विज्ञापन
see the photos of Bharat band by congress in purvanchal
varanasi - फोटो : amar ujala
 बंदी को देखते हुए जगह-जगह पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किये गये थे। बलिया में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्त्ताओं ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बांसडीह में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने रिक्शा चलाया, जबकि बाकि अन्य नेता बैलगाड़ी से कस्बे में घुमकर दुकानों को बंद कराया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed