{"_id":"5b955b28867a557f24047e93","slug":"varanasi-ganga-water-level-increase-very-fast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारसः 24 घंटे में 27 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर, नदी पर बना पुल बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः 24 घंटे में 27 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर, नदी पर बना पुल बहा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
बनारस में गंगा के लगातार बढ़ रहे जलस्तर और किनारों के कटान को देखते हुए तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। पिछले 24 घंटों में गंगा का जलस्तर 27 सेंटीमीटर बढ़ा है। कमोबेश ऐसा ही हाल वरुणा का भी है। वरुणा किनारे के नक्खी घाट, विजईपुर इलाके में पानी घुसने लगा है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
flood
- फोटो : amar ujala
गंगा का जलस्तर इस वक्त चेतावनी स्तर से 1.42 मीटर नीचे है। मगर, प्रशासन ने अलर्ट जारी कर एनडीआरफ को रात में गंगा के जलस्तर पर नजर रखने का निर्देश दिया है। रात में बढ़ाव जारी रहने पर सुबह तटवर्ती इलाकों को खाली कराने को भी कहा गया है। पहाड़ों पर हुई बारिश के चलते गंगा में लगातार पानी पहुंच रहा है। यही कारण है कि रविवार को गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी रही।
flood
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जल स्तर रविवार को रात 68.84 मीटर पर पहुंच गया, जबकि शनिवार की रात यह 68.57 मीटर था। रविवार की सुबह आठ बजे जलस्तर 68.68 था।
विज्ञापन
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
अधिकारियों का मानना है कि गंगा खतरे की ओर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ रही हैं। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गंगा के जलस्तर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व को नजर रखने को कहा गया है। रात में एनडीआरएफ के साथ प्रशासन की टीम तटवर्ती इलाकों में रहेगी। आवश्यकता होने पर तटवर्ती इलाकों को खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
भोजूबीर-सिंधोरा मार्ग के गरथमा बाजार स्थित नाद नदी पर निर्माणाधीन पुल के समीप बने एप्रोच मार्ग पानी के बहाव के चलते रविवार को बह गया। इससे आवागमन पूरी तरफ ठप हो गया है। एक दर्जन से ज्यादा गांव प्रभावित हैं। लोगों को 10 से 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ रहा है।