काशीपुराधिपति के सिर मउरा सजा तो लाल लहंगे में गौरा को भी भक्तों ने सजाया। अप्रतिम युगल छवि की सुंदरता और शिव-शक्ति के विवाहोत्सव का साक्षी बनने के लिए काशी उमड़ पड़ी। काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत आवास पर चार प्रहर की आरती की परंपरा के साथ भोर में महादेव और मां पार्वती के विवाह की रस्मों को निभाया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्णमंडित मंडप में औघड़दानी त्रिपुरारी शिव शक्ति स्वरूपा मां गौरा के साथ विवाह के बंधन में बंध गए।
तस्वीरों में देखें शिव-शक्ति की शादी: लाल लहंगे में सजाईं गौरा, महादेव के सिर सजा मउरा, शिवमय हुई बाबा की नगरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:49 AM IST
सार
काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत आवास पर चार प्रहर की आरती की परंपरा के साथ भोर में महादेव और मां पार्वती के विवाह की रस्मों को निभाया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्णमंडित मंडप में औघड़दानी त्रिपुरारी शिव शक्ति स्वरूपा मां गौरा के साथ विवाह के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन