फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अटल की रुखसती पर रोया पूरा देश, जुबां नि:शब्द, थमा जनजीवन, सहेजते रहे यादें

Sat, 18 Aug 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 18 Aug 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
sadness in purvanchal after atal bihari vajpayee death and cremation
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूर्वांचल सहित पूरे देश में  शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलने के बाद लोग लोगों की जुबां नि:शब्द हो गई और जनजीवन मानों थम सा गया। शुक्रवार को पूर्वांचल के सभी जिलों में जगह-जगह शोक सभा कर उनकी यादें सहेजते हुए श्रद्धांजलि देते रहे।  कहीं कैंडल मार्च निकाला गया तो कहीं शांति मार्च निकाला गया और जगह-जगह शोक सभाओं का आयोजन किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
sadness in purvanchal after atal bihari vajpayee death and cremation
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से शोक में वाराणसी के प्रमुख बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर दो बजे तक बंद रहे। जगह-जगह शोक सभाओं का आयोजन किया गया।  मलदहिया, लहुराबीर, चेतगंज, मैदागिन, नई सड़क, तेलियाबाग, बेनिया, चौक, मदनपुरा, बंगाली टोला, लक्सा, गोदौलिया, सिगर, महमूरगंज आदि क्षेत्रों में ज्यादातर दुकानें शुक्रवार को बंद रहीं। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा व प्रमोद अग्रहरि के नेतृत्व में शोक सभा हुई। उद्योग व्यापार मंडल काशी की ओर से शोक सभा का आयोजन कोषाध्यक्ष अनिल कुमार बिंद के गोविंदपुरा स्थित आवास पर हुआ।  

 
sadness in purvanchal after atal bihari vajpayee death and cremation
varanasi - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न सरकारी, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों ने शोक सभा कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर के प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नम आंखों से विदाई दी गई। काशी गुजराती समाज के कर्ण घंटा कार्यालय पर शोक सभा हुई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sadness in purvanchal after atal bihari vajpayee death and cremation
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक में डूबी काशी की जनता ने शुक्रवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहर भर की विभिन्न संस्थाओं ने वाजपेयी के फोटो पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करने के बाद आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। 


 
विज्ञापन
sadness in purvanchal after atal bihari vajpayee death and cremation
varanasi - फोटो : अमर उजाला

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद शुक्रवार को पूर्वांचल में वाराणसी सहित आजमगढ़, बलिया, भदोही,चंदौली,गाजीपुर,जौनपुर,मऊ,मिर्जापुर और सोनभद्र में गम का महौल रहा। कई शहरों में दुकाने शाम तक बंद रही और लोग टीवी से चिपके रहे। सभी शहरों में विविध प्रकार से लोगों ने अपने प्यारे नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed