फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mega Air Show ATC set up outside varanasi airport ready Namo Ghat within week under Air Force supervision

मेगा एयर शो: पहली बार एयरपोर्ट के बाहर बन रहा एटीसी, नमो घाट पर एक हफ्ते में होगा तैयार; एयरफोर्स की निगरानी

Tue, 13 Oct 2026 01:30 PM IST
Aman Vishwakarma राघवेंद्र पांडेय, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
राघवेंद्र पांडेय, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 13 Oct 2026 01:30 PM IST
सार

वाराणसी में मेगा एयर शो के लिए पहली बार एयरपोर्ट के बाहर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) बनाया जा रहा है। नमो घाट पर इसका निर्माण एक सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य है। 50×50 वर्ग फीट के कमरे की दो मंजिल ऊंची संरचना तैयार होगी। निर्माण कार्य की निगरानी वायुसेना की टीम करेगी।

विज्ञापन
Mega Air Show ATC set up outside varanasi airport ready Namo Ghat within week under Air Force supervision
काशी में एयर शो की तैयारी। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्तूबर को होने जा रहे मेगा एयर शो की तैयारियां जोरों पर हैं। पहली बार एयरशो के लिए हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) का निर्माण एयरपोर्ट के बाहर किया जा रहा है। अस्थायी एटीसी टावर की ऊंचाई दो मंजिला यानी करीब आठ मीटर होगी। इसका निर्माण 50 बाई 50 वर्गफीट में किया जा रहा है। 

विज्ञापन


इस पूरे टावर की कमान एयरफोर्स खुद संभालेगी। एक सप्ताह में इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। एटीसी निर्माण की निगरानी कर रहे एयरफोर्स के एक अधिकारी ने बताया कि नमो घाट पर 2500 वर्गफीट में अस्थायी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सेंटर बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

तैयारी तेज

इसके निर्माण की जिम्मेदारी दिल्ली की कंपनी एक्सिस को दी गई है। यह निर्माण एक हफ्ते में पूरा हो जाएगा। दो मंजिला इस टावर का निर्माण लोहे की ग्रिल से हो रहा है। इसके चारों ओर वाटरप्रूफ पर्दे लगाए जाएंगे। इस भवन के बाहर प्लेटफाॅर्म और सीढि़यां बनाई जाएंगी।

पूरे भवन की कमान एयरफोर्स ही संभालेगी। एटीसी सेंटर एयर शो के दौरान हवाई गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।  लाल खां के रौजा के बगल से नमो घाट तक बन रहा दूसरा रास्ता :  एयर शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विशिष्ट अतिथियों और लोगों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए नमो घाट की ओर दो विशेष पक्के रास्ते तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से एक रास्ता वसंत महिला महाविद्यालय की ओर से हेलीपैड तक बनाया जा चुका है। वहीं, दूसरे रास्ते का निर्माण लाल खां के रौजा के बगल से नमो घाट फेस-2 तक किया जा रहा है। 

विज्ञापन

टेलीकॉम कंपनियों के साथ हुई बैठक
एयरफोर्स के अधिकारियों के मुताबिक टेलीकॉम कंपनियों के साथ बैठक हुई है। इसमें सभी टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल, वीआई, जियो आदि सभी कंपनियों से नेटवर्क साझा करने पर चर्चा हुई है। सभी टेलीकॉम कंपनियां शो के दौरान विशेष नेटवर्क फ्रीक्वेंसी साझा करेंगी। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed