{"_id":"6accd78a86fba62d1007d827","slug":"police-raid-against-chinese-manjha-in-varanasi-approximately-38-kg-seized-in-ambia-mandi-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: चीनी मांझा के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, अंबियामंडी में करीब 38 किलो बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: चीनी मांझा के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, अंबियामंडी में करीब 38 किलो बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 12 Oct 2026 06:26 PM IST
किशन चौबे
संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी
संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी
Published by: किशन चौबे
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:26 PM IST
सार
वाराणसी के अंबियामंडी क्षेत्र में कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 37.873 किलोग्राम प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद किया। दोनों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
वाराणसी: चीनी मांझा के साथ दो गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में प्रतिबंधित चीनी मांझा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने अंबियामंडी क्षेत्र में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से कुल 37.873 किलोग्राम प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद किया। दोनों के खिलाफ कोतवाली थाने में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
कोतवाली के इंस्पेक्टर दया शंकर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंबियामंडी निवासी मो. जुल्फेकार अहमद (28) और शकील अहमद (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को 11 अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पकड़ा।

Trending Videos
पुलिस टीम ने की छापेमारी
कार्रवाई करने वाली टीम में गायघाट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित कुमार सिंह, अंबियामंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नितेश कुमार, उपनिरीक्षक हिमांशु कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस प्रतिबंधित चीनी मांझा के खिलाफ अभियान चला रही है।