वाराणसी में जाम से रूबरु होते रहना कोई नई बात नहीं है। लेकिन, जब बिन मौसम की बरसात ही शहर के लिए मुसीबत बन जाए तो क्या कहना! कुछ ऐसा ही हुआ है वाराणसी के फातमान रोड पर जहां इस बारिश ने लोगों को परेशानियों में डाल दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर शहर के अंदर तक लगे जाम की देखें तस्वीरें...
गुरुवार रात को हुई झमाझम बारिश के कारण फातमान क्षेत्र में सड़क धंस गई है। जिसकी वजह से ट्रैफिक पुलिस ने मलदहिया से रूट डायवर्ट कर दिया है। जिसके चलते शहर के इस मध्य हिस्से में जाम लगा हुआ है।
वहीं, मौनी अमावस्या के मद्देनजर मालवाहकों की आवाजाही पर लगाए गए प्रतिबंध से गुरुवार और शुक्रवार को भी नेशनल हाईवे 2 पर जाम लगा रहा। रामनगर से डाफी टोल प्लाजा होते हुए मोहनसराय तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम की समस्या का समाधान कराने के लिए टोल प्लाजा कर्मियों के साथ ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी लगे हुए थे लेकिन उनकी मेहनत का कोई सार्थक परिणाम निकलता नहीं दिखाई दिया।
उधर, शुक्रवार को भी पांच किलोमीटर लंबा जां रहा। साथ ही सर्विस मार्ग में भी वही स्थिति रही। जाम के कारण रामनगर, नरायनपुर, नैपुरा, सीरगोवर्धनपुर, डाफी, नुआव सहित हाईवे के किनारे के दर्जनों गांवों के ग्रामीण परेशान रहे। इस दौरान सर्वाधिक परेशानी स्कूली बसों में सवार बच्चों और एंबुलेंस में मौजूद मरीजों को हो रही है।
5 of 5
demo pic
- फोटो : mirzapur
हाईवे पर जाम के कारण सर्विस लेन से वाहन सवारों ने निकलने का प्रयास किया तो वहां भी जाम लग गया। डाफी टोल प्लाजा मैनेजर जयराज सिंह ने बताया कि मौनी अमावस्या पर जाम के कारण भारी वाहनों का आवागमन बंद था। आवागमन शुरू हुआ तो वाहनों का अतिरिक्त दबाव बढ़ने से जाम की समस्या पैदा हुई है।